फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Day 2024: 7 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं रोज डे? जानें कपल्स के लिए इस दिन का महत्व

Tue, 06 Feb 2024 08:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन खास गुलाब के नाम होता है। हालांकि वैलेंटाइन वीक में रोज डे की सेलिब्रेशन क्यों की जाती है और इस दिन का क्या महत्व है, ये जानकर आप रोज डे मनाने का सही तरीका भी जान जाएंगे। आइए जानते हैं कि कब है रोज डे और क्यों मनाते हैं गुलाब का दिन।

विज्ञापन
Rose Day 2024 Date Significance Valentine Week First Day 7 February History in hindi
गुलाब - फोटो : Istock

Rose Day 2024 : 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। हालांकि प्यार के सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है, जिसका हर दिन प्यार को बढ़ावा देने वाला होता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसे गुलाब का फूल, टेडी और चॉकलेट देकर इम्प्रेस करते हैं तो वहीं प्रपोज और प्रॉमिस के साथ प्यार को जाहिर करने की कोशिश करते हैं।



इन सभी चरणों से होते हुए प्यार परवान चढ़ता है। वैलेंटाइन वीक के लिए बाजार सज चुके हैं। फूलों की दुकानें गुलाब से गुलजार हैं। वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन खास गुलाब के नाम होता है। हालांकि वैलेंटाइन वीक में रोज डे की सेलिब्रेशन क्यों की जाती है और इस दिन का क्या महत्व है, ये जानकर आप रोज डे मनाने का सही तरीका भी जान जाएंगे। आइए जानते हैं कि कब है रोज डे और क्यों मनाते हैं गुलाब का दिन।

Rose Day 2024 Date Significance Valentine Week First Day 7 February History in hindi
रोज डे 2024 - फोटो : Pixabay

रोज डे कब है?

7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। 

Rose Day 2024 Date Significance Valentine Week First Day 7 February History in hindi
रोज डे - फोटो : Social media

रोज डे क्यों मनाते हैं?

गुलाब प्रेम का प्रतीक होता है। गुलाब के अलग-अलग रंग भावनाओं को जाहिर करते हैं। दिल की बात जाहिर करने के लिए गुलाब के फूल का उपयोग करें। अपने प्रिय को गुलाब देकर दिल में छुपे इश्क का इजहार इशारों में कर सकते हैं। किसी से प्यार करते हैं, या किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, किसी को पसंद करते हैं और प्यार के लिए मौका मांगना चाहते हैं तो भी गुलाब का फूल तोहफे में दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Day 2024 Date Significance Valentine Week First Day 7 February History in hindi
Rose

रोज डे का इतिहास

वैलेंटाइन सप्ताह में रोज डे मनाने की एक खास वजह है। मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब पसंद थे। जहांगीर नूरजहां को खुश करने के लिए रोजाना एक टन ताजे लाल गुलाब उनके महल भेजा करते थे। उनकी यह प्रेम कहानी काफी प्रसिद्ध हो गई। इसके अलावा एक कहानी महारानी विक्टोरिया के दौर की है।जब लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए गुलाब का फूल एक दूसरे को देते थे। इसी परंपरा को जारी रखने के लिए वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है।

विज्ञापन
Rose Day 2024 Date Significance Valentine Week First Day 7 February History in hindi
Rose Day 2024 - फोटो : Istock

गुलाब के रंगों के मायने

लाल रंग का गुलाब- इजहार-ए-मोहब्बत करने के लिए दे सकते हैं

गुलाबी रंग का गुलाब- बेस्ट फ्रेंड को देकर दोस्ती को गहरा बना सकते हैं।

पीले रंग का गुलाब - किसी से दोस्ती करना चाहते हैं, तो उसे पीला गुलाब दें।

नारंगी रंग का गुलाब- किसी को पसंद करते हैं, नारंगी रंग का गुलाब देकर उसके सामने जाहिर करें।

सफेद रंग का गुलाब- माफी मांगना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed