फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku Singh New House: महल जैसे घर के मालिक हैं रिंकू सिंह, ऐसा दिखता है अंदर से 'वीना पैलेस'

Mon, 20 Jan 2025 02:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Jan 2025 02:40 PM IST
सार

 नए साल पर उन्होंने अपने महल जैसे घर में गृह प्रवेश किया। उनका अलीगढ़ स्थित बंगला किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। रिंकू के विला का नाम वीना पैलेस है, जोकि उनकी मां वीना सिंह के नाम पर है। 

विज्ञापन
Rinku Singh New House Inside Photos Hotel Like Veena Palace Price Disprj
रिंकू सिंह - फोटो : instagram

Rinku Singh New House Inside Photos: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कम वक्त में अपने बेहतर प्रदर्शन और मेहनत से मुकाम बना लिया है। रिंकू सिंह बड़ी संपत्ति के मालिक बन गए हैं। पिछले साल रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में नया विला खरीदा था। रिंकू सिंह इन दिनों अपनी सगाई और शादी को लेकर चर्चा में हैं। रिंकू सिंह की शादी यूपी के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ तय हुई है। कहा जा रहा है कि उनकी अलीगढ़ वाली हवेली प्रिया सरोज ने ही फाइनल की थी। नए साल पर उन्होंने अपने महल जैसे घर में गृह प्रवेश किया। उनका अलीगढ़ स्थित बंगला किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। रिंकू के विला का नाम वीना पैलेस है, जोकि उनकी मां वीना सिंह के नाम पर है। 

Rinku Singh New House Inside Photos Hotel Like Veena Palace Price Disprj
रिंकू सिंह - फोटो : instagram

रिंकू सिंह की हवेली कहां है

रिंकू सिंह की अलीगढ़ वाली हवेली लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की बताई जा रही है। उनका भव्य घर अलीगढ़ के बाहरी इलाके में ओजोन सिटी के गोल्डन एस्टेट में स्थित है। उनकी हवेली 500 गज में फैली है। ये तीन मंजिला हवेली आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

Rinku Singh New House Inside Photos Hotel Like Veena Palace Price Disprj
रिंकू सिंह - फोटो : instagram

तीन मंजिला घर में कई कमरे 

घर में ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा शयनकक्ष, किचन, दफ्तर और डाइनिंग एरिया है। दूसरी मंजिल में तीन शयनकक्ष हैं और तीसरी मंजिल में खुली छत और पार्टी एरिया है,जहां शानदार दृश्य का आनंद लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh New House Inside Photos Hotel Like Veena Palace Price Disprj
रिंकू सिंह - फोटो : instagram

रिंकू सिंह के घर की सजावट

घर की सजावट बेहद आकर्षक और आधुनिक तरीके से की गई है। दीवारों पर रिंकू सिंह के करियर की झलकियां दिखती हैं, साथ ही उनका बल्ला भी सजा है जिससे  उन्होंने पांच छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
Rinku Singh New House Inside Photos Hotel Like Veena Palace Price Disprj
रिंकू सिंह - फोटो : instagram
बंगले का इंटीरियर जितना सुंदर है, उतना ही बाहरी हिस्सा भी आकर्षक है। हवेली में कई कमरे, स्वीमिंग पूल, आधुनिक बालकनी, पार्टी एरिया है। घर की सजावट में शानदार पेंटिंग्स, एंटीक सामान, रिंकू सिंह के करियर से जुड़ी तस्वीरें, ट्राॅफी आदि सजाई गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed