फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KL Rahul-Athiya Shetty Love Story: कैसे शुरू हुई केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी, ऐसी थी पहली मुलाकात

Sun, 19 Nov 2023 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 11:58 AM IST
सार

23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही। आईए जानते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी की प्रेम कहानी कब और कैसे शुरू हुई।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final Team India Cricketer KL Rahul And Athiya Shetty Love Story in Hindi
KL Rahul Athiya Shetty - फोटो : instagram

World Cup 2023 Final Cricketer KL Rahul Love Story: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के पीछे केएल राहुल का शानदार योगदान रहा है। उन्होंने बेहतरीन पारी खेलने के साथ ही विकेट के पीछे कई कमाल के कैच पकड़े और फाइनल की राह टीम के लिए आसान बनाई।



केएल राहुल ने अपने अब तक के करियर काफी उतार-चढ़ाव देखा। मैदान में उनके प्रदर्शन जितना उनका निजी जीवन भी चर्चा में रहता है। भले ही मैच के दौरान फैंस विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री पर भी नजर रखते हैं लेकिन केएल राहुल और आथिया शेट्टी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी को एक साल होने वाले हैं। इसी साल 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही। आईए जानते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी की प्रेम कहानी कब और कैसे शुरू हुई।
 

IND vs AUS World Cup 2023 Final Team India Cricketer KL Rahul And Athiya Shetty Love Story in Hindi
KL Rahul Athiya Shetty - फोटो : instagram

केएल राहुल और अथिया की पहली मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई। साथ वक्त बिताने के दौरान केएल राहुल और अथिया की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। 2019 में अथिया और केएल राहुल सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए।

IND vs AUS World Cup 2023 Final Team India Cricketer KL Rahul And Athiya Shetty Love Story in Hindi
KL Rahul Athiya Shetty - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर दिखाया प्यार

रिलेशनशिप में आने के बाद लगभग डेढ़ साल तक राहुल और अथिया ने अपना रिश्ता छुपाए रखा। इस दौरान न तो वह एक साथ कभी नजर आए और न ही कोई तस्वीर साथ में पोस्ट की। हालांकि 18 अप्रैल 2020 में केएल राहुल के जन्मदिन पर अथिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थ डे माय पर्सन।

इसके बाद अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की साथ तस्वीरें देख फैंस उनके रिलेशनशिप पर कयास लगाते रहे। वह लाइमलाइट में तो रहे लेकिन अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल नहीं किया। 2021 में जब अथिया ने दूसरी बार केएल राहुल को सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए उन दोनों की तस्वीरें शेयर की, तब उनके रिलेशनशिप की अफवाहें बढ़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final Team India Cricketer KL Rahul And Athiya Shetty Love Story in Hindi
KL Rahul Athiya Shetty - फोटो : instagram

अक्सर करते थे कपड़ों की अदला-बदली 

अक्सर दोनों अपनी सिंगल तस्वीरे शेयर करते, लेकिन बैकग्राउंड से लेकर एक जैसे कपड़ों तक से यह पता चलता कि दोनों साथ में हैं। दोनों के बीच कपड़ों की अदला-बदली को भी फैंस नोटिस करने लगे। कभी केएल राहुल की जैकेट, कभी टी शर्ट व हुडी में अथिया नजर आ जाती थीं। बाद में दोनों ने एक ब्रांड के लिए अपना पहला प्रोफेशनल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अथिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए 'माय लव' लिखा। यहां से उन्होंने अपने रिश्ते को जगजाहिर करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final Team India Cricketer KL Rahul And Athiya Shetty Love Story in Hindi
KL Rahul Athiya Shetty - फोटो : instagram

ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में अथिया का नाम

क्रिकेटर्स के साथ मैच के दौरान ट्रैवलिंग के लिए उनके परिवार को साथ जाने और ठहरने की सुविधा मिलती है। इसके लिए खिलाड़ी को ऑफिशियल दस्तावेजों में अपने पार्टनर या परिवार का नाम देना होता है। लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में पार्टनर के आगे अथिया शेट्टी का नाम होने के बाद उनके रिश्ते पर मुहर लग गई। लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2023 को केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed