World Cup 2023 Final Cricketer KL Rahul Love Story: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के पीछे केएल राहुल का शानदार योगदान रहा है। उन्होंने बेहतरीन पारी खेलने के साथ ही विकेट के पीछे कई कमाल के कैच पकड़े और फाइनल की राह टीम के लिए आसान बनाई।
KL Rahul-Athiya Shetty Love Story: कैसे शुरू हुई केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी, ऐसी थी पहली मुलाकात
23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही। आईए जानते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी की प्रेम कहानी कब और कैसे शुरू हुई।
केएल राहुल और अथिया की पहली मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों में दोस्ती हो गई। साथ वक्त बिताने के दौरान केएल राहुल और अथिया की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। 2019 में अथिया और केएल राहुल सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए।
सोशल मीडिया पर दिखाया प्यार
रिलेशनशिप में आने के बाद लगभग डेढ़ साल तक राहुल और अथिया ने अपना रिश्ता छुपाए रखा। इस दौरान न तो वह एक साथ कभी नजर आए और न ही कोई तस्वीर साथ में पोस्ट की। हालांकि 18 अप्रैल 2020 में केएल राहुल के जन्मदिन पर अथिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थ डे माय पर्सन।
इसके बाद अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की साथ तस्वीरें देख फैंस उनके रिलेशनशिप पर कयास लगाते रहे। वह लाइमलाइट में तो रहे लेकिन अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल नहीं किया। 2021 में जब अथिया ने दूसरी बार केएल राहुल को सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए उन दोनों की तस्वीरें शेयर की, तब उनके रिलेशनशिप की अफवाहें बढ़ गईं।
अक्सर करते थे कपड़ों की अदला-बदली
अक्सर दोनों अपनी सिंगल तस्वीरे शेयर करते, लेकिन बैकग्राउंड से लेकर एक जैसे कपड़ों तक से यह पता चलता कि दोनों साथ में हैं। दोनों के बीच कपड़ों की अदला-बदली को भी फैंस नोटिस करने लगे। कभी केएल राहुल की जैकेट, कभी टी शर्ट व हुडी में अथिया नजर आ जाती थीं। बाद में दोनों ने एक ब्रांड के लिए अपना पहला प्रोफेशनल फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अथिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए 'माय लव' लिखा। यहां से उन्होंने अपने रिश्ते को जगजाहिर करना शुरू कर दिया।
ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में अथिया का नाम
क्रिकेटर्स के साथ मैच के दौरान ट्रैवलिंग के लिए उनके परिवार को साथ जाने और ठहरने की सुविधा मिलती है। इसके लिए खिलाड़ी को ऑफिशियल दस्तावेजों में अपने पार्टनर या परिवार का नाम देना होता है। लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में पार्टनर के आगे अथिया शेट्टी का नाम होने के बाद उनके रिश्ते पर मुहर लग गई। लगभग तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2023 को केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए।