स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है कि हमारा शरीर एकदम फिट रहे। हम जिस भी व्यक्ति से प्रेम करते हैं उनकी फिटनेस को लेकर हम अक्सर चिंतित रहते हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि वे कभी भी किसी शारीरिक समस्या से ग्रसित हों। भारत में अधिकांश महिलाएं अपने पति के निकले हुए पेट को लेकर परेशान रहती हैं और वे तरह-तरह के प्रयास भी करती हैं कि पति फिट हो जाएं लेकिन छोटी- मोटी गलतियों के कारण वे विफल हो जाती हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं वे तरीके जिनको प्रयोग में लाकर आप आसानी से पति का पेट कम करवा सकती हैं।
इन जादुई तरीकों से करवाएं पति का निकला हुए पेट कम , दिखने लगेंगे एकदम फिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोत्साहित करें
यदि आप चाहती हैं कि आपके पति का मोटापा कम हो जाए तो उन पर दबाव न डालें। दबाव डालने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करें। उनके लिए कोई सुंंदर सा टीशर्ट ले आएं जो कि उनसे एक साइज छोटा हो। ऐसा करने से वे उस टीशर्ट में फिट बैठने के लिए ही सही कसरत करना शुरू कर देंगे। उनसे बार-बार कहें कि आपको पूरा विश्वास है कि वे ये काम कर सकते हैं।
साथ दें
वजन कम करने के लिए शुरूआत में तो उन्हें आपके साथ की बहुत आवश्यकता है इसलिए कोशिश करें कि आप भी उनके साथ कसरत करें। याद कीजिए जब हम छोटे थे तो अकेले पढ़ने में हमारा मन नहीं लग पाता था लेकिन जब दोस्तों के साथ पढ़ते थे तो पढ़ाई आसानी से हो जाती थी। इसलिए यदि आपके पति अकेले कसरत करने का जज्बा नहीं जगा पा रहे हैं तो आप को भी उनके साथ कसरत करना चाहिए।
नकारात्मकता न फैलाएं
उन्हें कभी भी ये कहकर वजन कम करने को न कहें कि वे मोटे होने के कारण अच्छे नहीं दिखते हैं। यदि आप उन्हें कहेंगी कि आपको उनके स्वास्थ्य की परवाह है इसलिए आप चाहती हैं कि वे फिट रहें तो आप दोनों का प्रेम तो बढ़ेगा ही साथ ही वे अगले ही दिन से वजन कम करने को लेकर गंभीर हो जाएंगे। वे आपकी सेहत का भी ख्याल रखने लगेंगे।
खाने का ध्यान रखें
घर में यह आपका ही दायित्व होगा कि उनकी वजन कम करने की इस यात्रा को आप आसान बना दें। उनके खाने का पूरा ध्यान रखें। घर में कोई ऐसी चीज न बनाएं जिससे उनका जी ललचाए। थोड़े दिन के लिए आप दोनों ही पौष्टिक आहार का सेवन करें। यदि वे कुछ मसालेदार खाने की इच्छा जाहिर करते हैं तो उन्हें टोकने की बजाय प्यार से समझाएं कि वजन कम होने के बाद आप स्वयं उन्हें उनकी पसंदीदा डिश बनाकर खिलाएंगी।