फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#hischoice: मैंने क्यों सेक्स-वर्करों के पास जाना शुरू किया?

Tue, 26 Feb 2019 10:10 PM IST
बीबीसी Published by: मोना नारंग Updated Tue, 26 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Why I started visiting brothels
ALONE

वो बहुत ही यादगार रात थी। 28 साल में मैंने पहली बार किसी महिला को स्पर्श किया था। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा था कि वो मेरी बीवी नहीं बल्कि एक सेक्स वर्कर थी। मेरी इच्छाएं पूरी हो रही थीं, इसलिए मैं ख़ुश था। वो अनुभव एक सप्ताह तक मेरे ज़ेहन में जीवित था। लग रहा था मानो मैं एक अलग ही दुनिया में हूँ और ऐसा होता भी क्यों न?



मेरी शादी अब तक नहीं हो पाई है। गुजरात के मेरे शहर में पुरुषों के मुक़ाबले औरतों की तादाद कम है और इस खाई ने मेरे जैसे तमाम युवकों को शादी से महरूम रखा है।

Why I started visiting brothels
alone

मेरे माँ-बाप को बहुत कुछ सुनना पड़ता है। जैसे, अगर आपका बेटा सरकारी नौकरी कर रहा होता तो बात कुछ और थी। लेकिन निजी कंपनी की नौकरी का क्या भरोसा? और आपके पास ज़्यादा ज़मीन भी तो नहीं है। उस समय मैं महीने में 8,000 रुपए कमाता था। मैं घर में बड़ा बेटा था और शादी कहीं भी तय नहीं हो पा रही थी। मुझे लगता था कि अगर कहीं भी रिश्ता हो जाता है तो समाज में इज़्ज़त रह जाएगी। हद तो तब हो गई जब मेरे दोस्त नीरज (बदला हुआ नाम) की शादी हो गई, जबकि वह मुझसे कम पैसे कमाता था। शायद इसलिए कि नीरज के पिताजी 20 एकड़ ज़मीन के मालिक थे।

Why I started visiting brothels
shadow image

हम चार दोस्त थे जो अक्सर शराब पीने के लिए पास के शहर जाया करते थे। शायद मेरे दोस्त को उस दिन मेरी परेशानी नज़र आ गई थी। ग्लास में बीयर डालते हुए उसने कहा, "अबे इतना परेशान क्यूँ होता है? चल मेरे साथ! तू अगर शादी कर भी लेगा तो भी इतना मज़ा नहीं आएगा। देख दुनिया कितनी रंगीन है। उसका मज़ा ले यार! तू चल मेरे साथ।" मैं इस ख़याल से ही हैरान था। पर मेरा दोस्त मुझे मनाने में लगा था। आख़िर हम एक होटल में चले ही गए। मैंने कई ब्लू फिल्में देखी थीं, पर असल ज़िंदगी में किसी औरत के साथ मैं पहली बार था। फिर क्या था, होटलों में जाना मेरी आदत बन गई। पाँच साल तक ये सिलसिला जारी रहा। ख़ुद को सुकून देने के लिए ये एक आसान रास्ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why I started visiting brothels
डेमो - फोटो : डेमो

एक दिन मेरे इस राज़ की भनक मेरे पिताजी के कानों तक पहुँच गई। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। हाथ तो उठा नहीं सकते थे, इसलिए चिल्लाकर ख़ुद को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। "तुझे शर्म नहीं आई ऐसा करते हुए? अपनी माँ और बहन के बारे में तो एक बार सोचा होता। समाज में लोगों को वो क्या मुँह दिखाएंगी?"  माँ और दीदी अलग से रो रही थीं। दीदी के ससुराल वालों को भी ये बात मालूम पड़ गई थी। मैंने सफ़ाई दी कि दोस्तों ने मुझे शराब पिला दी थी और होटल में ले गए थे। मैं नशे में था इसलिए पता नहीं क्या-क्या हो गया। फिर माफ़ी मांगी कि ग़लती हो गई है। "तो फिर इतने सालों तक एक ही गलती क्यों दोहराता रहा?" पिताजी के इस प्रश्न का उत्तर मेरे पास नहीं था।

विज्ञापन
Why I started visiting brothels
depression - फोटो : social media

दीदी और जीजाजी अलग से डांट रहे थे। बातें सुनकर ऐसा लग रहा था, मानो मैंने कोई बहुत बड़ा जुर्म किया हो। जैसे कि किसी का ख़ून। तीन दिन तक मेरे पिता जी ने मुझसे बात नहीं की और तीसरे दिन सीधे कहा, "तेरे लिए एक विधवा का रिश्ता है। उसका पाँच साल का बेटा है लेकिन लड़की अच्छे घर से है। लड़की के पिताजी को तेरी इन हरकतों के बारे में पता है, लेकिन वो शादी के लिए राज़ी है। बेटा, तेरी भी उम्र हो रही है। तू 31 साल का हो गया है। इस रिश्ते को हाँ कह दे। अब तो तू कमाता भी अच्छा है। गृहस्थी बसा, हम भी ख़ुश रहेंगे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed