{"_id":"698c0ed248740b8dbf05687b","slug":"valentines-day-celebration-ideas-how-to-celebrate-valentines-day-at-home-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day Celebration Idea: डेट नाइट पर नहीं जाना तो घर पर ही ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Valentine's Day Celebration Idea: डेट नाइट पर नहीं जाना तो घर पर ही ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे
Wed, 11 Feb 2026 12:37 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:37 PM IST
सार
Valentine's Day 2026: अगर आपको या आपके पार्टनर को बाहर जाना पसंद नहीं है तो आप घर पर भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां उसके लिए कुछ विकल्प हम आपको देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
डेट नाइट पर नहीं जाना तो घर पर ही ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Valentine's Day Celebration Idea At Home: हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इसके लिए कपल्स काफी उत्साहित रहते हैं। कपल्स तो इसके लिए डेट नाइट प्लान करते हैं। पर, बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घर से बाहर जाना ज्यादा पसंद नहीं होता है।
रोमांटिक मूवी नाइट
- फोटो : Adobe stock
रोमांटिक मूवी नाइट
- आप और आपका पार्टनर अपनी पसंदीदा रोमांटिक मूवी की स्क्रीनिंग घर पर ही कर सकते हैं।
- पॉपकॉर्न, चॉकलेट या अपनी पसंद के स्नैक्स के साथ मूवी का आनंद और बढ़ जाता है।
- ये न केवल रिलैक्स करने का मौका है, बल्कि एक साथ समय बिताने का भी शानदार तरीका है।
- मूवी देखने के दौरान आप एक-दूसरे के फेवरेट सीन पर बात कर सकते हैं और हंसी-मजाक के पल शेयर कर सकते हैं।
होम डिनर
- फोटो : Adobe stock
होम डिनर
- घर पर स्पेशल डिनर तैयार करना वैलेंटाइन डे का रोमांटिक तरीका है।
- आप कैंडललाइट, धीमा म्यूजिक और सजावट के जरिए घर को डेट नाइट जैसा माहौल दे सकते हैं।
- पार्टनर के लिए तैयार किया गया डिनर ये दिखाता है कि आपने उनके लिए समय और मेहनत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में करें कुकिंग
- फोटो : Adobe stock
साथ में करें कुकिंग
- एक साथ नई रेसिपी ट्राई करना रिश्ते में को और मजबूत बनाता है।
- चाहे डेजर्ट बनाना हो या खाना, दोनों मिलकर खाना तैयार करें।
- ये एक्टिविटी आपको एक-दूसरे के करीब लाती है और टीमवर्क भी बढ़ाती है।
विज्ञापन
गिफ्ट एक्सचेंज
- फोटो : Adobe stock
गिफ्ट एक्सचेंज
- छोटे-छोटे हैंडमेड गिफ्ट्स या पर्सनलाइज्ड आइटम्स देना रिश्ते को और खास बनाता है।
- आप एक-दूसरे के लिए प्यार भरे नोट्स या स्माल सरप्राइज गिफ्ट्स तैयार कर सकते हैं।
- इससे वैलेंटाइन डे का अनुभव और यादगार हो जाता है।