फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2024: पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे को बनाना है खास तो इस तरह से दें सरप्राइज, झट से लगा लेंगे गले

Tue, 06 Feb 2024 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Feb 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Lovely Surprise Ideas For Partner make valentine day special
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Valentine Day 2024 Lovely Surprise Ideas: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसके एक हफ्ते पहले यानी 7 फरवरी से ही प्यार के पर्व की शुरुआत हो जाती है। एक सप्ताह चलने वाले आशिकों के उत्सव का हर दिन खास होता है। प्यार करने वालों को अपने क्रश, दोस्त या पार्टनर को खास महसूस कराते हुए वैलेंटाइन डे यादगार तरीके से मनाना होता है, ताकि उनके बीच का रिश्ता अधिक मजबूत बने। ऐसे में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के कई तरीके होते हैं। लोग अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। उनके लिए कुछ ऐसा करते हैं जो आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति भी करे और पार्टनर का दिल भी छू ले। अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते हैं तो उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। आपके सरप्राइज से वो चौंक तो जाएंगे ही, साथ ही खुश भी हो जाएंगे। अधिकतर लोगों को सरप्राइज पसंद होते हैं और अगर प्यार भरा सरप्राइज पार्टनर दे तो दिल खुश हो जाता है। यहां आपको वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर को सरप्राइज देने के कुछ आइडियाज दिए जा रहे हैं।

Valentine Day 2024 Lovely Surprise Ideas For Partner make valentine day special
couple - फोटो : istock

पार्टनर के लिए करें कुकिंग

कहते हैं दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए अपने हाथों से उनकी मनपसंद डिश बना सकते हैं। गर्लफ्रेंड-बाॅयफ्रेंड के लिए अपने पार्टनर को सरप्राइज देने का यह बेहतर तरीका है। जो पति किचन में वक्त नहीं बिताते और खाना पत्नी बनाती हैं, वो भी इस वैलेंटाइन डे अपनी पत्नी के लिए कुकिंग करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। आप मिलकर भी कुकिंग कर सकते हैं। यह भी काफी रोमांटिक हो सकता है।

Valentine Day 2024 Lovely Surprise Ideas For Partner make valentine day special
candle light dinner - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर करें प्लान

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर संग कुछ वक्त अकेले बिताने के लिए उनके साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। कैंडल लाइट डिनर को कपल्स के बीच काफी रोमांटिक माना जाता है। अगर आप डिनर करने घर से बाहर नहीं जा सकते तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का माहौल बनाएं। इस तरह पार्टनर आपके प्रयासों को देख इम्प्रेस हो जाएगा और उसके दिल तक आपकी भावनाएं पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Lovely Surprise Ideas For Partner make valentine day special
Decoration - फोटो : Istock

फूलों से घर महकाएं 

पति -पत्नी इस तरह का सरप्राइज एक दूसरे को दे सकते हैं। साथी जब सोकर उठे तो उसके बिस्तर के सिरहाने पर गुलाब का फूल आंखें खुलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। वहीं दफ्तर से जब पति वापस आए तो घर फूलों से ंसजा और महका देख अपनी थकान भूल जाए और आपके साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने के लिए उत्सुक हो जाना चाहिए। वहीं गर्लफ्रेंड या बाॅयफ्रेंड अपने पार्टनर के लिए फूलो का गुलदस्ता, प्लांट आदि उनके घर, दफ्तर में भिजवाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2024 Lovely Surprise Ideas For Partner make valentine day special
गिफ्ट - फोटो : Istock
सरप्राइज तोहफा दें 
 

तोहफा दिल के जज्बात बताता है। किसी भी मौके पर एक खास तोहफा देकर आप अपने साथी को इम्प्रेस कर सकते हैं। तोहफा ऐसा हो जो पार्टनर को पसंद आए, हालांकि वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दें। कुछ ऐसा तोहफा दें, जिसकी आपके पार्टनर ने उम्मीद भी न की हो। तोहफा महंगा या सस्ता नहीं लेकिन आपके जज्बातों को बयां करने में मदद करने वाला हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed