फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 बातें जो आपको कराएंगी प्यार का अहसास, रिलेशनशिप में कभी नहीं आएगी कड़वाहट

Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
two relationship tips for you and your partner

किसी भी रिश्ते में प्यार का अहसास होना बेहद जरूरी है। अगर आपके रिश्ते में प्यार का अहसास नहीं है तो समझिए कहीं कुछ गड़बड़ है। आपने अभी तक सुना होगा कि रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा वक्त देना चाहिए। लेकिन वक्त देने के साथ ही दो बातें ऐसी हैं जिनका पालन आपको जरूर करना चाहिए। ये दो बातें आपके रिश्ते को मजबूत तो बनाएंगी ही, आपकी सारी दूरियों और खटास को भी भर देंगी। आइए जानते हैं क्या हैं ये दो बातें....


 

two relationship tips for you and your partner

रिश्ते का सबसे अच्छा पक्ष होता है धैर्य के साथ सुनना। अगर आप सुनने की आदत डालेंगे तो आपके रिश्ते में कभी भी दरार नहीं आएगी। दरअसल, ये बात थोड़ा अजीब जरूर लगती है लेकिन एकदम सच है। जैसे ही किसी भी रिश्ते में आप सुनने की आदत डालते हैं तो आपको परिवर्तन खुद-ब-खुद दिखने लगते हैं। अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर गुस्सा है और आपको कुछ कह रहा है तो भी उसे सुने। हर चीज का मर्ज है, सुनना और उसके बाद फिर जवाब देना। इससे न तो बात बड़ेगी और न ही रिश्ते में कड़वाहट आएगी।

two relationship tips for you and your partner
दरअसल, हमारे सुनने की आदत कम हो गई है। इसकी वजह से आपकी दूरियां बढ़ रही हैं और छोटी-छोटी बातें भी बड़ी बनकर हमारे रिश्ते को बिगाड़ रही हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि सुनने की आदत अच्छे संवाद की निशानी है। अगर आप अपने पार्टनर को सुनेंगे तो उसे प्यार का अहसास होगा। उसे लगेगा कि आप उसे कितनी तवज्जो देते हैं चाहे वह गुस्से में ही क्यों न हो। सुनने से अच्छा संवाद ही नहीं होता बल्कि रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
two relationship tips for you and your partner
क्या आप जानते हैं किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे को मिस करना सबसे अच्छा अहसास होता है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि प्यार और रिश्तों के लिए थोड़ी-सी दूरी बेहद जरूरी है। इससे आप रिकनेक्ट होते हैं। यानी और ज्यादा गहराई और मजबूती से अपने पार्टनर के साथ जुड़ते हैं। आप अपने रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को अपने को मिस करने का मौका दें। ये ही वो दो बातें हैं जो आपके रिश्ते के लिए बेहद जरूरी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed