हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज और उनकी पत्नी केटी होम्स के प्रशंस्कों की चाहत थी कि दोनों की यह जोड़ी हमेशा ऐसी बनी रहे, लेकिन शायद ऐसा वक्त को मंजूर नहीं था जो दोनों ने अपनी राहें बदल ली। टॉम क्रूज और केटी के तलाक को पांच साल से ज्यादा टाइम हो गया है, जिसे लेकर लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इन दिनों टॉम किसे डेट कर रहे हैं? आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानें उनके रिलेशनशिप्स के बारे में...
वैसे तो लड़कियों के बीच टॉम क्रूज का क्रेज हमेशा से ही जबरदस्त रहा है, लेकिन उन्हें उनकी जिंदगी में पक्का प्यार नहीं मिल पाया। तीन शादी और तीन बच्चों के होने के बाद भी आज वह सिंगल है। सबसे पहले उनका नाम Heather Locklear के साथ चर्चा में आया था। टॉम ने साल 1981 से 1982 तक Heather Locklear को डेट किया।
साल 1983 से लेकर 1985 तक टॉम ने Rebecca De Mornay को डेट किया। दोनों अक्सर इवेंट्स में साथ स्पॉट होते थे। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया, लेकिन उनकी ये लव स्टोरी भी बीच में ही अधूरी रह गई।
साल 1985 से 1986 के बीच टॉम का नाम Cher के साथ जुड़ा। हर जगह दोनों के अफेयर को लेकर अफवाएं चल रही थी
इसके बाद टॉम की जिंदगी में मिमी रोजर्स की एंट्री हुई और 9 मई 1987 को क्रूज ने मिमी रोजर्स से शादी कर ली, पर शादी के तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया।