हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर सचा हो, उन पर विश्वास करे, उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहे, उनको समझें, हर चीज को बारीकी से जानें आदि। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें पता चलता है कि हमारा पार्टनर मतलबी है, और इस बात को पता चलने में इतनी देर हो जाती है कि हमें काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। मतलब ये पार्टनर धोखेबाज तो नहीं होते, लेकिन अपना मतलब पूरा होने पर ये लोग रिलेशनशिप को तोड़ देते हैं और दूरी बना लेते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला हम कैसे पहचान सकते हैं कि हमारा पार्टनर मतलबी है या नहीं? तो हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, ये तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60407d6ca98c053f5e542cf0","slug":"these-five-ways-to-identify-your-partner-is-selfish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन तरीकों से कर सकते हैं मतलबी पार्टनर की पहचान, मुसीबत से रह सकते हैं कोसों दूर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन तरीकों से कर सकते हैं मतलबी पार्टनर की पहचान, मुसीबत से रह सकते हैं कोसों दूर
Thu, 04 Mar 2021 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक नहीं कई लोगों से रिलेशन
- जो पार्टनर मतलबी होता है, वो एक से ज्यादा लोगों से रिलेशन में रहते हैं। इन्हें जिस-जिससे जो काम होता है, उसके मुताबिक ये उन सभी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर रखते हैं और जैसे ही मतलब पूरा हो जाता है। वैसे ही ये उनसे दूरी बना लेते हैं। ये लोग अपने काम के लिए तो कई बार मिलते हैं, लेकिन बिना काम के मिलना भी पसंद नहीं करते हैं। बस जैसे हो सके, वैसे अपना मतलब पूरा करके किनारा कर लेते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
काम के लिए बार-बार करते हैं फोन
- आपके कई दोस्त या रिश्तेदार होंगे जो आपसे हर दिन फोन पर बात करते होंगे, लेकिन जो पार्टनर मतलबी होते हैं वो आपसे तभी बात करेंगे जब उन्हें आपसे कोई काम होगा। इसके अलावा वो आपसे फोन पर बात करने से या ज्यादा मिलने से भी बचेंगे। अगर उन्हें आपसे पैसे चाहिए, आपसे कोई काम करवाना है या आपसे किसी भी तरह की मदद चाहिए तो ही वो आपसे फोन पर मदद मागेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
आपके काम के लिए बनाते हैं बहाना
- जैसे कि अपने काम के लिए मतलबी पार्टनर आपको बार-बार फोन करते हैं, इसका उलट अगर आपको उनसे कभी काम है तो वो बहाने बनाएंगे। वो आपका काम न करने के सौ बहाने बनाएंगे और वो बहाने ऐसे होंगे कि एक पल को तो आपको भी लगेगा कि ये सच कह रहे हैं। लेकिन असल में वो मतलबी होते हैं, इसलिए वो चाहते हुए भी आपके काम नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देते
- जो पार्टनर मतलबी होते हैं उनकी एक और खासियत होती है कि वो अपने बारे में ज्यादा कोई पर्सनल जानकारी नहीं देते हैं। वो आपके बारे में सभी जानकारी जुटा लेंगे, लेकिन अपने बारे में, अपने घर का पता, परिवार के बारे में आदि कोई जानकारी नहीं देते हैं। इसके अलावा पांचवा काम वो ये भी करते हैं वो अपने पार्टनर से बातें जल्दी खत्म करने की फिराक में रहते हैं, ताकि वो उनसे ज्यादा कुछ पूछ न लें। अपने प्यार का यकीन दिलाकर वो अपना मतलब पूरा करते हैं।