फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teachers Day 2025 Wishes: शिक्षक दिवस पर इन सुंदर संदेशों के जरिए छात्र अपने टीचर्स को कहें Thank You

Fri, 05 Sep 2025 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 05 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

Teachers Day Wishes Quotes in Hindi : शिक्षक दिवस के मौके पर सुंदर और स्नेहिल संदेश भेजकर अपने शिक्षक का आभार व्यक्त करें। शब्दों और कविताओं के जरिए उन्हें बताएं कि आपके जीवन में शिक्षक का योगदान कितना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Happy Teacher's Day 2025 Wishes Messages Images Thankyou Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Teachers Day Wishes Quotes in Hindi: शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें गुरु को देवताओं से भी ऊँचा स्थान दिया गया है।

भारत की संस्कृति में कहा गया है, “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः”। अर्थात्, शिक्षक ही सृजनकर्ता हैं, पालनहार हैं और मार्गदर्शक भी हर  है। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।

5 सितम्बर को मनाया जाने वाला यह दिन महान दार्शनिक और राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है, जिन्होंने कहा था कि यदि मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व होगा। तभी से यह दिन पूरे देश में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर बन गया।

आज की तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे बच्चों में आत्मविश्वास, नैतिकता और सही दिशा चुनने की क्षमता भी जगाते हैं। इसलिए शिक्षक दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने जीवन में जिन भी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं, उसकी नींव कहीं न कहीं हमारे शिक्षकों ने रखी है। यह दिन आभार व्यक्त करने का सबसे सुनहरा अवसर है। 

सुंदर संदेशों, आकर्षक वॉलपेपर और तस्वीरों के माध्यम से अपने शिक्षकों को आज के दिन की शुभकामनाएं दें और उनका आभार व्यक्त करें। यहां शिक्षक दिवस के शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।

Happy Teacher's Day 2025 Wishes Messages Images Thankyou Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

आपकी शिक्षा से जीवन में उजाला आया,
मुश्किलों में भी आपने हौसला बढ़ाया।
शिक्षक दिवस पर हम करते हैं आभार,
आपके बिना जीवन में नहीं था कोई आधार।


शिक्षक आपका आभार

Happy Teacher's Day 2025 Wishes Messages Images Thankyou Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

गुरु का ज्ञान अमूल्य खजाना,
जीवन को संवारने का बहाना।
शिक्षक दिवस पर आपको प्रणाम,
आपके मार्गदर्शन से है सुख और सम्मान।


शिक्षक आपका आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Teacher's Day 2025 Wishes Messages Images Thankyou Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala


गुरु का स्थान है सबसे ऊंचा
जीवन की राह वही दिखाता
हर मुश्किल को आसान बनाता
शिक्षक ही हमें इंसान बनाता।


शिक्षक आपका आभार

विज्ञापन
Happy Teacher's Day 2025 Wishes Messages Images Thankyou Quotes in Hindi
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala


गुरु और शिष्य का प्यारा सा नाता,
ज्ञान की गंगा से मिलकर बना।
शिक्षक दिवस पर यही है कहना,
गुरु बिन जीवन अधूरा सा रहना।


शिक्षक आपका आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed