फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां के दिए संस्कारों से नरेंद्र बन गए महान विचारक, जानिए विवेकानंद के बचपन की कुछ रोचक बातें

Sun, 12 Jan 2020 12:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 12 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
swami vivekananda childhood stories and life
Swami Vivekanand

पूरे विश्व को भारत की सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्म से परिचय कराने वाले स्वामी विवेकानंद ही थे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म के महान विचारों से पूरी दुनिया का परिचय करवाया। रामकृष्ण परमहंस के शिष्य और हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखने वाले विवेकानंद ने वेद, उपनिषद्, भगवद् गीता जैसे हिंदू शास्त्रों का गहन अध्ययन किया था। अमेरिका के शिकागो में हुए सम्मेलन में अपने भाषण से पूरी दुनिया को हिंदू धर्म के महान विचारों से प्रभावित किया था। चलिए जानें ऐसे ही महान विचारों के बीच बचपन से पले-बढ़े स्वामी विवेकानंद के जीवन और परिवार से जुड़ी कुछ खास बातें। 


 
swami vivekananda childhood stories and life
स्वामी विवेकानंद

12 जनवरी 1863 को जन्में विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। बचपन में वीरेश्वर नाम से पुकारे जाने वाले विवेकानंद एक कायस्थ परिवार में जन्में थे। विवेकानंद के पिता कलकत्ता हाईकोर्ट के प्रतिष्ठित वकील थे। परिवार में दादा के संस्कृत और फारसी के विद्वान होने के कारण घर में ही पठन-पाठन का माहौल मिला था। जिससे प्रभावित होकर नरेंद्रनाथ ने 25 वर्ष की उम्र में घर छोड़ दिया था और सन्यासी बन गए थे। 


 
swami vivekananda childhood stories and life
स्वामी विवेकानंद

विवेकानंद की माता भुवनेश्वरी देवी एक धार्मिक महिला थी और उनका अधिकांश समय भगवान शिव की पूजा में बीतता था। माता और परिवार के धार्मिक और प्रगतिवादी सोच ने  ही उनके अंदर इस तरह के व्यक्तित्व को जन्म दिया था। बचपन में नरेंद्रनाथ बड़े ही नटखट किस्म के थे। ईश्वर को पाने की ललक और उनको जानने की इच्छा में नरेंद्रनाथ अध्यापक और माता-पिता से ऐसे-ऐसे सवाल पूछते थे कि सभी उनकी बातों से निरुत्तर हो जाते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
swami vivekananda childhood stories and life
स्वामी विवेकानंद
नौ भाई बहनों में से एक नरेंद्रनाथ दत्त की स्कूली शिक्षा ईश्वर चंद्र विद्यासागर मेट्रोपोलिटन इंस्टीट्यूट में हुई थी। आठ वर्ष की उम्र से स्कूल जाना शुरू करने वाले विवेकानंद ने कलकत्ता से रायपुर जाने से पहले तक इसी विद्यालय में शिक्षा पूरी की थी। विवेकानंद महान विचारों के स्वामी थे। उनका स्वप्न था कि एक समाज ऐसा बने जिसमें धर्म या जाति के आधार पर मनुष्यों में कोई भेद न रहे।  स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed