यह समय ही ऐसा चल रहा है कि हर किसी ने किसी के साथ कुछ न कुछ समस्या चल रही है। किसी के घर में कोई अस्वस्थ है, किसी के पास रोजगार नहीं है, कोई आर्थिक समस्या से जूझ रहा है तो किसी ने किसी अपने को खो दिया है एसे में यदि आपके पार्टनर के घर भी कोई समस्या चल रही है और मिलना-जुलना अभी संभव नहीं है तो ऐसे में आप दूसरे तरीकों से भी उनकी काफी सहायता कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किन तरीकों से आप उनका साथ दे सकते हैं।
कोरोनाकाल में पार्टनर के घर में चल रही है कोई समस्या तो इस तरह दें साथ, न छोड़ें अकेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्सनल स्पेस दें
यदि घर में कोई परेशानी चल रही है तो तय बात है कि आपका पार्टनर आपको ज्यादा समय नहीं दे सकेगा और यदि आप बार-बार फोन करेंगे तो वो चिढ़ने लगेगा। ऐसे में उन्हें उनकी पर्सनल स्पेस दें क्योंकि इस समय उन्हें मानसिक शांति की बहुत आवश्यकता है। जब उन्हें ठीक लगेगा तो वे खुद आपको फोन कर लेंगे पर बार-बार उन्हें या घर के किसी अन्य सदस्य को फोन करने की गलती न करें।
पार्टनर का रखें ध्यान
यदि पार्टनर के घर में कुछ समस्या चल रही हैं या कोई अस्वस्थ है तो ऐसे में आप उनका ख्याल रखें। उन्हें समय-समय पर खाना-पानी लेने के बारे में याद दिलाएं। यदि आप फोन नहीं कर सकते तो संदेश भेजकर कहें। पार्टनर का कोई जरूरी काम हो तो ऐसे वक्त यदि आपके लिए करना संभव है तो आप उसे कर दें। ऐसा करने से उन्हें बहुत राहत मिल जाएगी।
बातों को ध्यान से सुनें
पार्टनर अगर आगे रहकर आपको फोन कर रहा है और बहुत कुछ बताना चाहता है तो ऐसे में आपको श्रोता की भूमिका निभाना होेगी। ऐसे समय उनकी बात को काटकर ज्ञान न दें। ऐसा करके आप उनकी परेशानी को कम नहीं कर पाएंगे इसलिए सबसे पहले तो उनकी बात को एकबार अच्छे से सुन लें, ताकि उनका भी मन हल्का हो सके। यदि आप उन्हें इस वक्त अच्छे से सुनेंगे तो उनके मन में आपके लिए सम्मान बढ़ेगा ही।
उनकी ताकत बनें
ऐसे समय पर पार्टनर की कमजोरी बनने की बजाय उनकी ताकत बनने का प्रयास करें। यदि वे इस वक्त कमजोर पड़ रही हैं या कोई फैसला नहीं ले पा रही हैं तो उनकी सहायता करें। भूलकर भी परेशानी के समय में उन पर क्रोध या चिढ़चिढ़ न करें। हरसमय उन्हें इस बात का विश्वास दिलाएं कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं, ऐसा करने से वे मजबूत रहेंगे और अपना आत्मविश्वास नहीं खोएंगे।