फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में दे बैठें हैं किसी को दिल, तो इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो मिल सकता है धोखा

Sat, 22 May 2021 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 May 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
relationship tips If you are in love with someone in lockdown then keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है, जिसके कारण ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। ऐसे में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि, मौजूदा समय में ऐसा करने से ही हम खुद को इस वायरस से बचा सकते हैं। वहीं, जब लोग घर पर हैं, तो वे अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर भी बिता रहे हैं और कई लोग यहां अपना दिल भी दे बैठे हैं। अगर आप भी इस लॉकडाउन में किसी को दिल बैठे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है नहीं तो आपको धोखा भी मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

relationship tips If you are in love with someone in lockdown then keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पर्सनल जानकारी न दें

  • जब हम किसी से सोशल मीडिया पर मिलते हैं, तो कई बार हम उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते और ऐसे में हो सकता है कि कोई आपका फायदा उठाना चाहता हो और फेक आईडी से आपसे प्यार का नाटक कर रहा हो। ऐसे में आपको अपनी पर्सनल जानकारियां देने से उन्हें बचना है। नहीं तो आगे चलकर आपके साथ कुछ गलत भी हो सकता है। इसलिए जो भी करें सोच समझकर करें।
relationship tips If you are in love with someone in lockdown then keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पैसे के लेन-देन से बचें

  • जब हम किसी को दिल दे बैठते हैं तो फिर हम इस प्यार को काफी आगे तक लेकर चले जाते हैं। वहीं, कई लोग प्यार का नाटक सिर्फ पैसों के लिए भी करते हैं। ऐसे में अगर आपको जरा भी शक है या सामने वाले की बातों पर विश्वास नहीं आ रहा है, तो उन्हें पैसे देने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। नहीं तो हो सकता है कि वो शख्स आपको चूना लगाकर रफू चक्कर हो जाए। साथ ही आपको बिना किसी को जाने उनसे पैसे भी नहीं लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips If you are in love with someone in lockdown then keep these things in mind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

तस्वीरें व वीडियो शेयर न करें

  • कहते हैं प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं और फिर वो वो तक करने लगते हैं, जो शायद उन्हें नहीं करना चाहिए। लोग अपनी तस्वीरें और कई बार तो वीडियो तक ऐसे शख्स को भेजने लगते हैं, जिसे शायद वो अभी ढंग से जानते ही नहीं है और जिससे वो अब तक मिले नहीं है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है और अपनी तस्वीरें व वीडियो भेजने से पहले आपको अच्छे से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
relationship tips If you are in love with someone in lockdown then keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ज्यादा जानकारी जुटाएं

  • जब आप लॉकडाउन के दौरान और सोशल मीडिया या किसी अन्य तरीके से किसी से मिले हैं और फिर आप उन्हें अपना दिल दे बैठे हैं, तो आपको पहले उनके बारे में ज्यादा जानकारी जुटा लेनी चाहिए। बिना सामने वाले के बारे में जाने बिना उनसे प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन हो सकता है कि जिसे आप सही समझ रहे हो वो गलत हो या फिर आपको आगे चलकर धोखा मिल जाए। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed