फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड के पेरेंट्स को फेसबुक में जोड़ने से पहले जान लें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Tue, 29 Jan 2019 04:51 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 29 Jan 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
should you add your partner parents on facebook
girl phone

मौजूदा दौर में लोगों ने अपनी लाइफ को इतना सोशल बना लिया है कि उनकी जिंदगी फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स तक सिमट कर रह गई है। भारत में सोशल मीडिया के प्रति लोगों का बढ़ता क्रेज पारिवारिक रिश्तों को बदल रहा है। पहले लड़के-लड़कियां अपने पार्टनर से माता-पिता का परिचय कराने के लिए मुलाकात करवाते थे। इसके लिए उन्हें न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। डिजिटल दुनिया ने युवाओं की इस परेशानी को काफी हद तक दूर किया है। अब लोग अपने पार्टनर को बेझिझक पेरेंट्स से सोशल मीडिया पर मिलवा सकते हैं।

 

अब सवाल है कि पार्टनर का सोशल मीडिया पर पेरेंट्स से जुड़ना ठीक है या नहीं। आइए जानते हैं इस पर दिग्गज विशेषज्ञों का क्या कहना है...

should you add your partner parents on facebook
facebook - फोटो : social media

क्या आप अपने सभी पुराने पोस्ट उनके साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं? 

भले ही आपने फेसबुक पर ज्यादा समय न बिताया हो। आपने सिर्फ पुराने साथियों से जुड़े रहने के लिए फेसबुक अकाउंट बना रखा हो, लेकिन पेरेंट्स के पास समय ही समय है। अगर आप उन्हें फेसबुक पर जोड़ रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार हो जाएं कि आपके अकाउंट में शुरुआत से अब तक आपने जो कुछ शेयर किया है वो सब उनकी नजर में कैद हो जाएगा। इसमें कई चीजें ऐसी हो सकती हैं जिससे भले ही आपको कोई परेशानी न हो, लेकिन वो उन्हें पसंद न करें। सोशल मीडिया आपकी जिंदगी को आसान बनाने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर सकता है।

should you add your partner parents on facebook
couple

रिश्तों पर पड़ सकता है बुरा असर

अगर किसी लड़की ने अपने पार्टनर के पेरेंट्स को सोशल मीडिया पर अपने साथ जोड़ा है तो जरूरी नहीं इसका परिणाम अच्छा ही हो। हां इससे आप अपने पार्टनर के माता-पिता से परिचित जरूर होंगे, लेकिन हो सकता है कि आपकी कुछ चीजें उन्हें गवारा न हों। किसी पार्टी में पहना आपका ड्रेस उनकी आंखों में चुभ सकता है। इससे आपकी नेगेटिव इमेज बन जाएगी और इस स्थिति में आप खुद को प्रूफ भी नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
should you add your partner parents on facebook
couple

स्टेटस और फोटो शेयर करने से 

पार्टनर के पेरेंटस से सोशल मीडिया पर जुड़ने के बाद हमें अपने स्टेटस और फोटो शेयर करने के लिए काफी सोचना पड़ता है। पार्टनर संग फीलिंग्स और फोटोज भी पोस्ट करना चाहते हैं तो उसमें भी आपको सोचना पड़ेगा। आप साथ में फ्राइडे नाइट एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में पेरेंट्स को जानकारी नहीं है तो आप चाहकर भी पार्टी की तस्वीरें पोस्ट नहीं कर पाएंगे। एक समय के बाद आप इससे परेशान होने लगेंगे। इसलिए या तो सोशल मीडिया पर उनके साथ न जुड़ें और अगर जुड़ रहे हैं तो इन सब चीजों के लिए खुद को तैयार रखें।

विज्ञापन
should you add your partner parents on facebook
irritating couple

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप अपनी एक्टिविटी पार्टनर के पेरेंट्स संग शेयर करने में कम्फर्टेबल हैं तो उनके साथ फेसबुक या और किसी सोशल साइट पर जुड़े, लेकिन अगर आपको लगता है कि पिछली स्लाइड्स में बताई गई तमाम बातों में से कोई भी आपके रिश्ते को खराब कर सकती है तो उनके साथ सोशल मीडिया पर न जुड़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed