बॉलीवुड के गलियारों में आजकल एक लवस्टोरी के किस्से हर किसी की जुबान पर हैं। खास बात यह है कि इन किस्सों की आहट बॉलीवुड के दंबग भाईजान के घर से सुनाई दे रही है। जरा रूकिए, यहां बात सलमान खान की नहीं बल्कि उनके छोटे भाई अरबाज खान की हो रही है। मलाइका अरोड़ा से तालाक लेने के बाद सलमान खान के भाईजान अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की लव स्टोरी के किस्से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हाल ही में खबर आई है कि अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की लव स्टोरी में एक खूबसूरत टिविस्ट आ गया है। खबरों की मानें तो जल्द ही यह जोड़ा अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाला है।
3 of 5
arbaaz khan and georgia andriani
खबरें आ रही हैं कि लंबी डेटिंग के बाद दोनों अगले साल कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, दोनों की फेमिली ने इस रिश्ते पर अपनी मंजूरी की मुहार लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले साल यानि 2019 के शुरुआत में ही एक दूसरे के हो जाएंगे। कोर्ट में होने वाली यह शादी बेहद निजी रहने वाली है। अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी की शादी में केवल कुछ नजदीकी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया जाएगा।
अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी की शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो अरबाज खान जॉर्जिया को बॉलीवुड में भी एंट्री दिलवाने की कोशिश कर रहे हैं। अरबाज और मलाइका 18 साल साथ रहने के बाद साल 2016 में अलग हो गए थे। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है।
पारिवारिक सूत्रों के माने तो अरबाज के परिवार को हमेशा लगा कि मलाइका से उनकी शादी सिर्फ इसलिए टूटी क्योंकि अरबाज अपनी लाइफ के साथ कुछ भी बेहतर करने में नाकाम रहे थे।बता दें, हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की थी।