फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों आजकल के युवा कतराते हैं शादी से? पीछे छुपे हैं ये 4 कारण

Tue, 22 Jun 2021 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Jun 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Why dont some young people get married Here are four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जीवन का एक नियम है, जो समय के साथ चलता रहता है। जैसे- बचपन, जवानी और फिर बुढ़ापा आना निश्चित है। हम अपने जीवन में कई काम करते हैं, जिनमें से एक है शादी करना। माता-पिता के अपने बच्चों की शादी को लेकर कई सपने होते हैं, लेकिन कई बार ये सपने अधूरे भी रह जाते हैं और इसके पीछे की वजह है कि युवाओं का शादी न करने का फैसला। आजकल ये ट्रेंड देखने को मिलता है कि युवा रिलेशनशिप तो जरूर रखते हैं, लेकिन बात जब शादी की आती है तो वे इससे कतराने लगते हैं। जिस तरह आजकल की लाइफस्टाइल बदल गई है, ठीक उसी तरह आजकल के युवाओं की सोच शादी को लेकर बदल चुकी है। ऐसे में उन कारणों को जानना जरूरी है जिसकी वजह से आजकल के युवा शादी से दूर भाग रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वो वजह हैं, जिनकी वजह से आजकल के युवा शादी से कतरा रहे हैं।

Relationship tips Why dont some young people get married Here are four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

माता-पिता के बिगड़े रिश्ते को देखकर

  • कहते हैं कि बच्चे घर पर जैसा देखते हैं, ठीक वैसा ही सीखते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चों के लिए घर पर एक खुशनुमा माहौल हो, ताकि वो अच्छी चीजें सीख सके। लेकिन कई घरों में माता-पिता की अक्सर अनबन होती रहती है, लड़ाईयां हो जाती हैं और कई कपल के तो तलाक तक हो जाते हैं आदि। ऐसी चीजों को देखकर कुछ बच्चों का शादी को लेकर मन बदल जाता है, और फिर वे आगे चलकर शादी से कतराने लगते हैं।
Relationship tips Why dont some young people get married Here are four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बंधन की वजह से

  • आजकल के कुछ युवा फिर चाहे वो लड़के हों या फिर लड़कियां, ये सभी आजाद ख्यालों के होते हैं। अच्छी पढ़ाई-लिखाई करके अच्छी नौकरी मिल जाती है। ऐसे में इन युवाओं को बंधन में रहना पसंद नहीं होता है। वे चाहते हैं कि उनका जीवन आजाद हो, किसी तरह की रोक-टोक न हो, कोई उनकी लाइफ में दखल न दे आदि। इन सब वजहों से भी कुछ युवा शादी से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Why dont some young people get married Here are four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रेमी से शादी न होने पर

  • जैसा कि आजकल के ज्यादातर युवा शादी से पहले किसी न किसी के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं। ऐसे में जिनके साथ वे प्यार के रिश्ते में होते हैं, उनसे ही शादी करना चाहते हैं। लेकिन सबको अपना प्यार मिल जाए, ये तो कम ही देखने को मिलता है क्योंकि कुछ परिवार वाले इन रिश्तों को कबूल नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ युवा अपने प्रेमी से शादी न होने के कारण भी किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने से कतराते हैं।
विज्ञापन
Relationship tips Why dont some young people get married Here are four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं

  • अगर एक अकेले युवा की लाइफ समझें, तो सुबह उठना, कॉलेज या दफ्तर जाना और शाम को दोस्तों संग मिलना, वीकेंड पर दोस्तों संग पार्टी करना, आदि ये सब उसकी लाइफ में होता है। वहीं, कुछ लोग जिम्मेदारियां निभाने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी शादी हो जाएगी, तो वो कैसे अपने पार्टनर की जिम्मेदारी निभाएंगे, फिर आगे चलकर कैसे बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे आदि। इसलिए भी कुछ युवा शादी से बचते नजर आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed