फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Garbage collection has been stalled for 17 days, yet the officers' colony is being cleaned daily.

17 दिन से कूड़ा उठान ठप, अधिकारी कॉलोनी में हो रही प्रतिदिन सफाई

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 22 Aug 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection has been stalled for 17 days, yet the officers' colony is being cleaned daily.
22jjrp11-आफिसर कालोनी में  उपायुक्त निवास के बाहर की गलीबिल्कुल साफ पड़ी नजर आई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर में 17 दिन से कूड़ा नहीं उठा है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद अधिकारी काॅलोनी में नगर परिषद के कर्मचारी प्रतिदिन सफाई करते हैं।
शहर के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और बाजारों में हर जगह गंदगी फैली है। लोग गंदगी और बदबू से परेशान हैं। कूड़ा न उठने के कारण डंपिंग साइट से कूड़ा अब सड़कों तक पहुंच गया है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, रेवाड़ी रोड और माता गेट जैसे डंपिंग प्वाइंट्स की हालत सबसे खराब है। बारिश के बाद कूड़े से तेज बदबू आ रही है। इससे शहर में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। आम जनता गंदगी के बीच जीने को मजबूर है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के पीछे बनी ऑफिसर कॉलोनी के हालात शहर से अलग हैं। यहां उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों के घर हैं। नगर परिषद के नौ स्थायी कर्मचारी प्रतिदिन यहां पूरी सफाई करते हैं। इन कर्मचारियों का काम पूरे शहर की सफाई करना भी है। ऐसे में आम जनता को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
अब कूड़ा जलाने लगे शहरवासी
शहर में लगातार बढ़ती गंदगी के कारण लोग अब कूड़ा जलाने लगे हैं। शाम होते ही मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में कूड़ा जलाया जा रहा है। इस कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। कूड़ा जलाने से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह स्थिति शहर के नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

22jjrp11-आफिसर कालोनी में  उपायुक्त निवास के बाहर की गलीबिल्कुल साफ पड़ी नजर आई। संवाद

22jjrp11-आफिसर कालोनी में  उपायुक्त निवास के बाहर की गलीबिल्कुल साफ पड़ी नजर आई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed