फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप: ये हैं वो चार बातें, जिनकी वजह से न चाहते हुए भी हो जाता है ब्रेकअप

Wed, 21 Jul 2021 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Jul 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips These are the four reasons for having a breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं प्यार का वही रिश्ता लंबा चल पाता है, जिसमें हर एक चीज ईमानदारी के साथ की जाए। दोनों पार्टनर एक-दूसरे से प्यार करें, एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे की बात मानें और एक-दूसरे को वे इज्जत दें जिसके वे काबिल हैं। जब लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं, उनकी हर एक बात को ध्यान से सुनते हैं, उनको समय देते हैं और अपने भविष्य को लेकर कई सपने तक सजाते हैं। लेकिन ये तो सभी जानते हैं कि सभी कपल अपने इस रिलेशनशिप को शादी के रिश्ते में नहीं बदल पाते हैं। उसके पीछे दो वजह हो सकती हैं, पहली परिवार की तरफ से इस रिश्ते के लिए मंजूरी न मिलना और दूसरा ब्रेकअप। आमतौर पर देखा जाता है कि आजकल के कपल कुछ समय बाद एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ कारण होते हैं, जिनकी वजह से न चाहते हुए भी कपल के बीच ब्रेकअप हो जाता है? शायद नहीं, तो चलिए इन वजहों के बारे में जानते हैं।

Relationship tips These are the four reasons for having a breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गुस्सा करने की वजह से

  • गुस्सा करना न तो सेहत के लिए अच्छा होता है, और न ही प्यार के रिश्ते के लिए। कई लोग अपने पार्टनर पर बेवजह या छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करते हैं। ऐसे में ये बातें आगे चलकर बड़ी बन जाती हैं, जिसकी वजह से कई बार ब्रेकअप तक हो जाता है। इसलिए अपनी गुस्सा करने की आदत को बदलना ही बेहतर विकल्प है।
Relationship tips These are the four reasons for having a breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करने की वजह से

  • किसी भी रिलेशनशिप को शक का कीड़ा तोड़ सकता है। अगर आप अपने पार्टनर पर शक करेंगे, तो इससे विश्वास कम होगा और इसके बाद धीरे-धीरे करके रिश्ते में अनबन और फिर रिलेशनशिप में ब्रेकअप तक हो जाता है। इसलिए पार्टनर कहां जा रहा है, किससे मिल रहा है, उसका फोन चेक करना, सोशल मीडिया पर नजर रखने जैसी आदतों का बदलना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips These are the four reasons for having a breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लड़ाई-झगड़े की वजह से

  • रिलेशनशिप में जितना प्यार होता है, उतने ही लड़ाई-झगड़े भी इसी रिश्ते में होते हैं। लेकिन जब ये झगड़े बढ़ते चले जाते हैं, तो इनका सीधा असर आपके प्यार के रिश्ते पर पड़ता है। पार्टनर रोज-रोज के झगड़ों से परेशान हो जाते हैं, और इस झगड़े से बचने के लिए वे अलग रहने का फैसला कर लेते हैं। इसलिए उन्हें ब्रेकअप ही एक मात्रा रास्ता दिखाई देता है।
विज्ञापन
Relationship tips These are the four reasons for having a breakup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मर्जी के खिलाफ करने पर 

  • एक बेहतर रिलेशनशिप तभी आगे बढ़ पाता है, जब दोनों पार्टनर्स के सहयोग से, सहमित से सभी चीजें होती हैं। लेकिन कई बार कुछ बातों को लेकर एक पार्टनर को ऐतराज होता है। ऐसे में जब पार्टनर की मर्जी के खिलाफ कोई फैसला लिया जाता है और ये बार-बार होने लगता है, तो फिर पार्नटर इस रिश्ते से अलग होना बेहतर समझता है। हर किसी को अपना सम्मान और अपनी इज्जत प्यारी होती है। इसलिए जो भी फैसला लें, वे पार्टनर की सहमित से ही लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed