फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर रहकर यदि काम कर रहे हैं तो न करें ये चीजें, पति-पत्नी के बीच बिगड़ जाएगी बात

Fri, 07 May 2021 03:20 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 07 May 2021 03:20 AM IST
विज्ञापन
do not do this things while doing work from home wife may get angry in hindi
बाहर जाकर काम करना फिलहाल सुरक्षित भी नहीं है - फोटो : social media

इन दिनों अधिकतर लोग घर से ही काम कर रहे हैं। आवश्यकता न होने पर घर से बाहर जाकर काम करना फिलहाल सुरक्षित भी नहीं है। ऐसे में जब पिछले साल लोग घर से काम कर रहे थे तब तो सबकुछ बहुत अच्छा था क्योंकि इस वर्ष लोगों के लिए यह सामान्य हो चुका है, साथ ही बाहरी माहोल से भी लोग परेशान होते रहते हैं लेकिन ऐसे में इस बात का प्रभाव आपकी पत्नी पर पड़े, यह भी तो बिल्कुल जायज नहीं है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप इस बात पर गौर फरमाएंं कि आप भी तो कहीं घर पर रहते हुए यह चीजें नहीं करते हैं? 


 

do not do this things while doing work from home wife may get angry in hindi
यह बर्दाश्त के बाहर होगा - फोटो : Social media

चिढ़चिढ़ करना
यदि आप घर पर काम करते वक्त चिढ़चिढ़ करने लगे हैं तो थोड़े दिन तो कोई भी सह लेगा, आपसे प्यार से रहेगा लेकिन कुछ दिनों बाद यह बर्दाश्त के बाहर होगा क्योंकि जिस तरह आप परेशान हो रहे हैं घर में रहकर वैसे ही आपकी पत्नी भी परेशान होती हैं लेकिन यदि वे जाहिर नहीं कर रही हैं तो तय बात है कि वे आप के और अन्य लोगों के बारे में सोच रही हैं तो आपको भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए। 

do not do this things while doing work from home wife may get angry in hindi
उनकी इच्छाओं और दिनचर्या का भी सम्मान करें - फोटो : social media

मनमानी करना
ध्यान रखें कि जितना घर आपका है, उतना ही आपकी पत्नी का भी है। ऐसे में सिर्फ इसलिए आप अपनी मनमानी करें कि आप घर पर रह रहे हैं तो यह व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है। उनकी इच्छाओं और दिनचर्या का भी सम्मान करें। पूरे घर को अपने हिसाब से चलाने का आपका प्रयास व्यर्थ है। सबके अनुसार घर में रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not do this things while doing work from home wife may get angry in hindi
एक दिन पत्नी आप पर गुस्सा हो जाएगी - फोटो : सोशल मीडिया

आदेश देना
यदि आप काम करते वक्त एक जगह पर बैठ जाते हैं और उसके बाद हर बात के लिए अपनी पत्नी को आदेश देते रहते हैं तो तय बात है कि एक दिन पत्नी आप पर गुस्सा हो जाएगी कि क्योंकि उनके भी अपने खुद के बहुत सारे काम हैं और छोटे- मोटे खुद के काम व्यक्ति को स्वयं ही करना चाहिए। यदि आप आदेश रहे हैं तो यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। यदि वे खुद से आपके काम करती हैं तब बात अलग है। 

विज्ञापन
do not do this things while doing work from home wife may get angry in hindi
इस बात का विशेष ख्याल रखें - फोटो : social media

हर बात में हस्तक्षेप करना
यदि सिर्फ इसलिए कि आप दिनभर ऑफिस में रहते हैं और आपको पता नहीं होता है कि आपकी पत्नी किस तरह घर के काम करती हैं आप उन्हें बात-बात पर ज्ञान देने या उस काम को करने का तरीका बताने लगते हैं तो यह कोई अच्छी बात नहीं है। सोचकर देखिए यदि वे आपके काम में बार-बार हस्तक्षेप करें जबकि उनको उस विषय में इतनी जानकारी भी न हो तो आपको कैसा महसूस होगा इसलिए इस बात का विशेष ख्याल रखें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed