फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वे चार तरीके, जिनसे गर्लफ्रेंड की नाराजगी हो सकती हैं पल भर में दूर

Fri, 06 Aug 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Aug 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips relationship tips four ways to overcome girlfriends displeasure
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो वहां प्यार और रूठना-मनाना तो चलता रहता है। एक दूसरे के प्रति चिंता करना, एक-दूसरे के बारे में सोचना, एक-दूसरे का ख्याल रखना आदि। ये सभी चीजें पार्टनर्स को एक-दूसरे के लिए करनी चाहिए। इससे आपका रिश्ता तो मजबूत होता ही है, साथ ही दोनों के बीच प्रेम भी बढ़ता है। एक अच्छे रिलेशनशिप की ये जरूरत भी है कि उसके दोनों पार्टनर पूरी तरह एक-दूसरे के प्रति ईमानदार हों और एक-दूसरे का अपने से भी ज्यादा ख्याल रखें। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कई छोटी-मोटी बातों को लेकर आपकी प्रेमिका आपसे नाराज हो जाती है। ऐसे में लड़के लोग उन्हें मानने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार उनकी ये कोशिश रंग नहीं ला पाती। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips relationship tips four ways to overcome girlfriends displeasure
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

शॉपिंग

  • आप अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, और इससे उनकी नाराजगी दूर भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों को शॉपिंग करना काफी पसंद होता है। आप उन्हें उनकी पसंद की चीजें दिला सकते हैं। इससे आपकी जेब पर जरूर थोड़ा भार पड़ेगा, लेकिन आपकी रूठी गर्लफ्रेंड मान जरूर सकती है।
Relationship tips relationship tips four ways to overcome girlfriends displeasure
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

माफी मांग कर

  • कहते हैं माफी मांगने से बड़े से बड़े झगड़े तक सुलझ सकते हैं। ऐसा ही कुछ आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपसे गलती हुई है, तो आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और वे आपको माफ कर सकती हैं। इससे आपका रिश्ता फिर से अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips relationship tips four ways to overcome girlfriends displeasure
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

वादा करके

  • शॉपिंग कराना और माफी मांगना तो सही है, लेकिन इसके अलावा आपको एक और चीज करनी चाहिए और वो है वादा करना। आपको अपने पार्टनर को ये वादा करना चाहिए कि अगली बार से वे आपकी वजह से नाराज, गुस्सा या उदास नहीं होंगी। साथ ही आपको ये वादा निभाना भी चाहिए। इससे भी आपका काम बन सकता है।
विज्ञापन
Relationship tips relationship tips four ways to overcome girlfriends displeasure
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर

  • रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें थोड़ा रोमांटिक फील कराएं। इसके लिए आप कैंडल लाइट डिनर करने जा सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका की पसंदीदा जगह पर उन्हें कैंडल लाइट डिनर करवाने ले जा सकते हैं। जहां आप उनकी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं या आप ये सब अपने घर पर भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed