Relationship Tips : शादी के बाद एक लड़की के साथ कई और रिश्ते जुड़ जाते हैं। उसे एक नया परिवार मिल जाता है, जो उसके पति का होता है। पति के माता पिता लड़की के सास ससुर बन जाते हैं। एक लड़की जो जन्म से शादी तक अपने माता पिता के साथ उनके घर में रहती है, वह शादी के बाद पति के साथ उनके घर में रहने लगती है और सास-ससुर को अपने माता पिता का दर्जा देती है।
Relationship Tips: सास-बहू के रिश्ते को बनाना है मजबूत तो अपनाएं ये तरीके, मां-बेटी जैसा प्यार होगा महसूस
एक दूसरे के लिए निकालें वक्त
रिश्ते में आपसी समझ होना जरूरी है। इसलिए सास और बहू को एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहिए। जब सास और बहू एक दूसरे को वक्त देते हैं तो उनके बीच की बॉन्डिंग मजबूत होगी। बहू सास की पसंद और नापसंद को जान पाएगी और सास भी बहू के व्यवहार को समझ सकेंगी।
दोस्ती से करें शुरुआत
बेटी जब बड़ी होती है तो मां की दोस्त बन जाती है। शादी के बाद बहू को अपनी सास को मां बनाना है तो वही दोस्ती सास से करनी चाहिए। सास को भी बहू से बेटी जैसा व्यवहार करना चाहिए। दोनों को दोस्ती से शुरुआत करनी चाहिए। बहू सास के साथ उसी तरह बर्ताव करें, जैसे अपनी बेटी के साथ करती हैं। बहू की पसंद का नाश्ता बनाएं। बहू सास को अपने साथ मूवी या शॉपिंग पर ले जा सकती है।
सलाह का सम्मान
हर बहू को सास के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। सास की बातें सुनें, उनका सम्मान करें और घर परिवार को संभालने में उनकी सलाह व मदद लें। वहीं सास को भी बहू संग धैर्य से पेश आना चाहिए। बहू को सिखाने या समझाने के लिए प्यार का सहारा लें। बहू की बातों को भी सम्मान दें। अगर बहू कोई सलाह दे रही है तो उसे सुनें और समझें।
खास महसूस कराएं
सास और बहू को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को खास महसूस कराना चाहिए। उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं। उनकी पसंद का ध्यान रखकर कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। जैसे- सासू मां की दोस्तों को बुलाकर उनके लिए छोटी सी पार्टी रख सकती हैं। सास भी अपनी बहू के लिए मूवी डेट प्लान कर सकती हैं। समय समय पर उनके लिए कुछ खास करके अपने जीवन में उनकी अहमियत को दर्शा सकते हैं।