जब आप अपने पार्टनर के साथ रहते हैं, तो आप काफी खुश होते हैं। दिनभर अपने-अपने कामों पर जाते हैं और फिर शाम को एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। लेकिन अब देश में कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके कारण ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर संग घर पर ही हैं, तो आपको लॉकडाउन के दौरान कई बातों का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"60812a001a558e554402b44e","slug":"relationship-tips-if-you-are-at-home-with-your-partner-in-lockdown-then-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो बिगड़ सकता है प्यार का रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में इन बातों का जरूर रखें ख्याल, नहीं तो बिगड़ सकता है प्यार का रिश्ता
Thu, 22 Apr 2021 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दूसरे की मदद करें
- अब जब लॉकडाउन की वजह से दोनों पार्टनर घर पर हैं, तो आपको एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। घर के घरेलू कामों में आप एक-दूसरे का हाथ बटा सकते हैं। खाना बनाने में, घर की सफाई समेत अन्य कामों में जब आप एक-दूसरे की मदद करेंगे, तो इससे दोनों के बीच प्यार बढेगा। साथ ही आपका समय भी अच्छे से बीत जाएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर का ख्याल रखें
- आप घर पर अपने पार्टनर के संग हैं, तो आपको अपने पार्टनर का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं है, उन्हें कुछ चाहिए तो नहीं आदि। आपको इन सब बातों का ख्यान रखना चाहिए। आप अगर उनसे उनकी जरूरत के बारे में पूछेंगे, उनका ख्याल रखेंगे तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा। साथ ही इससे आपके प्यार का रिश्ता भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कड़वी यादों को याद न करें
- जब आप अपने पार्टनर संग घर पर होते हैं, तो दोनों के बीच कई बातें होती हैं और कई बार पुरानी यादों को भी याद किया जाता है। लेकिन कई ऐसी यादें भी होती हैं, जो कड़वी होती हैं। ऐसे में आपको गलती से भी इन यादों को याद नहीं करना चाहिए। इससे आपका मन खराब होता है और कई बार इनकी वजह से टकराव जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बहन न करें
- अक्सर देखा जाता है कि जहां प्यार होता है, वहीं टकरार भी होती है। लेकिन जब दोनों पार्टनर ज्यादातर समय घर पर एक साथ रहते हैं, तो ऐसे में दोनों के बीच बहस भी हो जाती है। कुछ लोग छोटी सी बात को लेकर बैठ जाते हैं, और अपने पार्टनर से बहस करने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता बेहतर रहे, तो आपको फालतू की बहस से बचना चाहिए।