फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर लॉकडाउन में हो गई है पार्टनर से लड़ाई, तो ये हैं मनाने के कुछ तरीके

Tue, 18 May 2021 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 May 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
relationship tips If fight with a partner in lockdown So these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से काफी संख्या में लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। वहीं, इस वायरस के कहर को देखते हुए ज्यादातर राज्यों ने अपने-अपने वहां लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में लोग भी अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं। वहीं, इस लॉकडाउन का असर प्यार करने वाले लोगों पर भी हुआ है, क्योंकि वो एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं जिसके कारण कई लोगों के रिश्ते में खटास भी आ रही है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो आप इस लॉकडाउन में कुछ तरीके अपनाकर अपने पार्टनर को मना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

relationship tips If fight with a partner in lockdown So these tips can help you
गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उपहार भिजवाकर

  • इस लॉकडाउन में घर से बाहर जाना तो बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे रूठ गया है, तो आप उन्हें उपहार भिजवाकर मना सकते हैं। आप उनकी पसंद की कोई चीज या कोई ऐसी चीज जो उन्हें पसंद आ सकती है, उन्हें भिजवा सकते हैं। इससे आपके पार्टनर का गुस्सा खत्म होना लाजमी है।
relationship tips If fight with a partner in lockdown So these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वीडियो कॉल पर

  • लॉकडाउन में वीडियो कॉल लोगों का एक साथी बना हुआ है। वीडियो कॉल के जरिए ही लोग अपनों से बातें कर पा रहे हैं और एक-दूसरे को देख पा रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी अपने पार्टनर से बिगड़ गई है, तो आप उन्हें वीडियो कॉल करके मना सकते हैं और अगर गलती आपकी है तो आप उनसे वीडियो कॉल पर माफी मांग सकते हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips If fight with a partner in lockdown So these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कविता सुनाकर

कविताओं में एक ताकत होती है, जब भी कोई कविता सुनता है तो उसमें रम जाता है। अगर आपके पार्टनर को भी कविताओं से लगाव है तो आप उन्हें कविता सुना सकते हैं। वहीं, कविता के जरिए ही आप अपने पार्टनर को मना सकते हैं, और यकीनन इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और आपका झगड़ा भी खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
relationship tips If fight with a partner in lockdown So these tips can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उनकी पसंद की चीजें करके

  • हर किसी को कुछ न कुछ पसंद होता है और अगर आपके पार्टनर को भी कुछ पसंद है तो आप अपने पार्टनर के लिए वो खास इंतजाम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर को आपसे बातें करना पसंद है या आपके साथ डिनर करना पसंद है तो इस कोरोना काल में आप मोबाइल पर उनसे बात और वर्चुअल कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed