फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: हर बात पर झगड़ता है पार्टनर? ये पांच ट्रिक्स करेंगे कमाल

Tue, 01 Jul 2025 10:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Jul 2025 10:03 AM IST
सार

Relationship Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके और पार्टनर के बीच प्यार बना रहे तो बात-बात की बहस को समझदारी से हैंडल करना सीखिए। यहां ऐसे पांच तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे आप ऐसी स्थिति को शांति से संभाल सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips How to Deal With  Short-Tempered Partner Relationship conflict solutions in Hindi
बात-बात पर पार्टनर लड़ाई करें तो कैसे संभालें - फोटो : Freepik

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में थोड़ा बहुत बहस होना सामान्य है, लेकिन जब बात-बात पर लड़ाई रोज का हिस्सा बन जाए तो ये रिश्ते की नींव को हिला सकता है। खासकर अगर कपल के बीच हर छोटी बात पर बहस होती हो तो आपको कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है।  रिश्ते में झगड़ा नहीं, समझदारी जरूरी है। 



लेकिन अगर आपका पार्टनर हर छोटी बात पर बहस या गुस्सा करता है तो रिश्ता टूटने से पहले कुछ समझदारी भरे कदम उठाना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके और पार्टनर के बीच प्यार बना रहे तो बात-बात की बहस को समझदारी से हैंडल करना सीखिए।यहां ऐसे पांच तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे आप ऐसी स्थिति को शांति से संभाल सकते हैं।

सुनना सीखें, जवाब देना नहीं

अधिकतक लड़ाई या बहस इस कारण होती है कि लोग अपने पार्टनर को सुनते नहीं, बल्कि जवाब देते हैं। झगड़े के दौरान तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय चुपचाप सुनना सीखें। कभी-कभी पार्टनर को सिर्फ अपनी भड़ास निकालनी होती है। उनकी बात सुनकर आप उनका गुस्सा शांत कर सकते हैं लेकिन आपकी तुरंत की गई प्रतिक्रिया विवाद को और बढ़ा सकती है।

 

Relationship Tips How to Deal With  Short-Tempered Partner Relationship conflict solutions in Hindi
भाषा पर नियंत्रण  - फोटो : Freepik

भाषा पर नियंत्रण 

लड़ाई-झगड़े के दौरान अक्सर लोग अमर्यादित हो जाते हैं और अपनी भाषा पर काबू नहीं रख पाते। तू-तड़ाक की भाषा की उपयोग न करके सम्मान के साथ अपनी बात रखें। इस बात का ध्यान रखें कि पार्टनर पर आरोप लगाने के बजाय मैं पर फोकस करें। जैसे लड़ाई में पार्टनर से ये कहना कि तुम हमेशा ही ऐसा करते हो, विवाद को बढ़ा सकता है। इसके बजाय कहें कि जब ऐसा होता है तो मुझे बुरा लगता है। 

Relationship Tips How to Deal With  Short-Tempered Partner Relationship conflict solutions in Hindi
लड़ाई की जड़ पहचाने - फोटो : adobe

लड़ाई की जड़ पहचाने

अगर पार्टनर हर छोटी बात पर गुस्सा करे तो हो सकता है कि आपके पार्टनर पर दफ्तर, परिवार या आर्थिक दबाव हो। वह किसी कारण से तनाव में रहता है और अपने अंदर का गुस्सा व फ्रस्टेशन निकालने के लिए कभी-कभी लड़ाई केवल बहाने से करता है। इसलिए उनके इस बर्ताव का असली कारण जानने का प्रयास करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips How to Deal With  Short-Tempered Partner Relationship conflict solutions in Hindi
थोड़ी दूरी भी जरूरी है - फोटो : Adobe Stock

थोड़ी दूरी भी जरूरी है

हर बार बहस में उलझने की बजाय कुछ देर का भावनात्मक स्पेस दें। इससे टकराव कम होता है और सोचने का वक्त मिलता है। पार्टनर के गुस्सा होने या विवाद की स्थिति के बाद थोड़ी दूरी भी जरूरी है। उन्हें इमोशनल और फिजिकल स्पेस दें।

विज्ञापन
Relationship Tips How to Deal With  Short-Tempered Partner Relationship conflict solutions in Hindi
प्रोफेशनल हेल्प लेने में हिचकें नहीं - फोटो : Adobe stock

प्रोफेशनल हेल्प लेने में हिचकें नहीं

पार्टनर का ऐसा व्यवहार आपके रिश्ते के साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। कपल थेरेपी या काउंसलिंग आज के दौर में बहुत मददगार है। जब अकेले बात नहीं बने, तो किसी तीसरे को सुनाना असरदार हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed