फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका पार्टनर करता है आपसे सच्चा प्यार या कर रहा है टाइम पास? ऐसे लगाएं पता

Sat, 02 Dec 2023 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी कन्वर्जेस डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेस डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Dec 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: how to be identify a right or good partner
कैसे पता करें पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं? - फोटो : istock

जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में जुड़ते हैं, तो आपकी उम्मीद होती है कि आपका पार्टनर आपका आदर करे, आपसे प्यार करे और आपसे कभी झूठ न बोले आदि। दरअसल, प्यार का रिश्ता होता ही खूबसूरत है। हालांकि, इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतनी ही खटपट भी इसी रिश्ते में होती है। पर कई बार ये खटपट इतनी बड़ जाती है कि लोग अपने ही पार्टनर पर शक करने लगते हैं। जबकि, कई लोग अपने पार्टनर को सच में धोखा तक दे देते हैं। वहीं, कई लोग पहचान ही नहीं पाते हैं कि उनका पार्टनर सच में उनसे प्यार करता है या वो केवल टाइम पास कर रहा है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो आप अपने पार्टनर की कुछ आदतों से ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये आदतें क्या हैं...

Relationship Tips: how to be identify a right or good partner
कैसे पता करें पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं? - फोटो : istock

इन आदतों से पहचान सकते हैं:-

नंबर 1

  • अगर आप दुखी हैं और आपका पार्टनर आपको देखते ही ये जान जाए, तो ये इशारा हो सकता है कि वो आपसे प्यार करता है। पर अगर आपका पार्टनर अपने में ही व्यस्त है और वो आप पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो हो सकता है कि वो सिर्फ टाइम पास कर रहा हो।
Relationship Tips: how to be identify a right or good partner
कैसे पता करें पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपका पार्टनर आपको गलत चीजों पर रोकता है, टोकता है और डांट भी देता है तो यानी वो आपकी चिंता करता है और ये इशारा हो सकता है कि वो आपसे प्यार भी करता है। जबकि, आपके किसी गलत कदम उठाने पर भी आपका पार्टनर आपको कुछ नहीं कहता, तो हो सकता है कि वो सिर्फ टाइम पास ही कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: how to be identify a right or good partner
कैसे पता करें पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप किसी के साथ प्यार में हैं और आपका पार्टनर अगर आपको अपनी फैमिली से मिलाने की बात न टालता हो और कभी भी मिलाने को तैयार हो, तो यानी वो आपके साथ प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता है। पर अगर आपका पार्टनर फैमिली से मिलाने की बात को टालता हो या इससे बचता हो, तो ये बात इशारा करती है कि वो आपके साथ टाइम पास कर रहा है।
विज्ञापन
Relationship Tips: how to be identify a right or good partner
कैसे पता करें पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आपका पार्टनर आपसे हमेशा बात करता है, आपके साथ समय बिताता है, आपकी दुख-तकलीफ में हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है, तो ये एक अच्छे रिलेशनशिप की निशानी होती है। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है, आपके कॉल नहीं उठा रहा है आदि। तो हो सकता है कि वो आपके साथ टाइम पास कर रहा हो।

.........................................................................................

अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed