फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: नहीं रहना है सिंगल तो समय रहते सुधार लें ये आदतें, अच्छा-खासा रिश्ता हो सकता है बर्बाद

Mon, 18 Nov 2024 10:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 10:07 AM IST
सार

रिलेशनशिप ने नोंक-झोंक आम बात है। शायद ही ऐसा कोई कपल होगा, जो एक-दूसरे की हर बात से इत्तेफाक रखता हो और कभी ना झगड़ता हो। रिलेशनशिप में खट्टी-मीठी नोंक-झोंक तो आम बात है, लेकिन अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच लगातार झगड़े हो रहे हैं और इसकी वजह आपकी कुछ आदतें हैं, तो इन्हें आपको समय रहते जरूर सुधार लें, वरना आपकी ये आदतें आपके रिश्ते को तोड़ भी सकती हैं।
 

विज्ञापन
Relationship Tips Habits that can destroy your relationship with your partner and lead to break up or divorce
नहीं रहना सिंगल तो समय रहते सुधार लें ये आदतें - फोटो : अमर उजाला

रूबी शुक्ला



Relationship Tips: रिलेशनशिप में रहते हुए पार्टनर्स के बीच मतभेद होना आम बात है। क्योंकि, जरूरी नहीं कि आपका पार्टनर भी आपकी तरह सोचता हो। दो अलग लोगों की सोच में अंतर होना बेहद आम बात है। वो कहते हैं ना कि एक हाथ की पांच उंगलियां भी बराबर नहीं होतीं, तो दो अलग-अलग लोगों की सोच एक जैसी कैसे हो सकती है।

ऐसे में कपल्स के बीच खट्टी-मीठी नोंक-झोंक तो होती ही रहती है। लेकिन, बड़े-बुजुर्ग हमेशा से समझाते आए हैं कि कपल्स की बातें उनके बीच ही रहनी चाहिए, क्योंकि जैसे ही आपके राज तीसरे के पास जाते हैं वो राज नहीं रह जाते। कई बार इन सबके चलते एक अच्छा-खासा रिश्ता बर्बाद हो जाता है।

रिलेशनशिप में अगर पार्टनर्स के बीच मतभेद आने लगते हैं तो रिश्ते में भी दूरियां आ जाती हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। कई बार इसकी वजह आपकी कुछ आदतें भी बन सकती हैं। तो अगर आपको भी ऐसा लगता है कि आपकी किसी आदत से आपका रिश्ता खतरे में पड़ रहा है तो उसे जरूर सुधार लेना चाहिए।

यहां आज हम आपको कुछ ऐसी लोगों की आम आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें किसी भी व्यक्ति को समय रहते जरूर सुधार लेना चाहिए, वरना ये आपका रिश्ता टूटने की वजह बन सकती हैं। 

Relationship Tips Habits that can destroy your relationship with your partner and lead to break up or divorce
समय रहते सुधार लें ये आदतें - फोटो : Adobe stock

बुराई करने की आदत

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा होता है और वो अपनी पर्सनल बातें दूसरों से शेयर करने लगते हैं। दूसरों से अपने पार्टनर की बुराई भी करते हैं तो इस आदत को तुरंत सुधार लें। क्योंकि, आपकी इस आदत की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपने आपसी झगड़े को सुलझाने के लिए किसी तीसरे की मदद लेने के बजाय आपस में बात करके इसे खत्म करने की कोशिश करें।

Relationship Tips Habits that can destroy your relationship with your partner and lead to break up or divorce
बात का बतंगड़ बनाना - फोटो : Adobe stock

बात का बतंगड़ बनाना

कई लोगों की आदत होती है कि वह छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं और फिर इस पर लड़ने भी लगते हैं। अगर आपके अंदर भी ये आदत है तो सतर्क हो जाएं और किसी भी बात पर शांति से विचार करने की कोशिश करें। क्योंकि, ये आदत आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। इस आदत से आमतौर पर कोई भी परेशान हो सकता है और कई बार ये रिश्ते टूटने की वजह बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Habits that can destroy your relationship with your partner and lead to break up or divorce
कंपेयर करने की आदत - फोटो : Adobe stock

कंपेयर करने की आदत

बात-बात पर अपने पार्टनर को किसी दूसरे से कंपेयर करना पूरी तरह से गलत है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो दिन भर आपने पार्टनर को किसी दूसरे से कंपेयर करते हैं और उन्हें कमतर महसूस कराते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। क्योंकि, पार्टनर को किसी दूसरे से कंपेयर करना, मतलब उसका दिल दुखाना। आपके बार-बार ऐसा करने से रिलेशनशिप की उम्र भी कम होने लगती है, क्योंकि इससे रिश्ते में दरार पैदा होती है।

विज्ञापन
Relationship Tips Habits that can destroy your relationship with your partner and lead to break up or divorce
पुरानी बातों को बार-बार बीच में लाना - फोटो : Adobe stock

पुरानी बातों को बार-बार बीच में लाना

जो बीत गया सो बीत गया... पति-पत्नी को भी हमेशा इसी कहावत को ध्यान में रखते हुए एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। बीते बातों को या पार्टनर की किसी पुरानी गलती को बार-बार दोहराने से, एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से रिश्ते भी जख्मी होते हैं और पार्टनर का दिल भी दुखता है। इसलिए बीती बातों को कभी आज में ना घसीटें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed