फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पति शुरू करना चाहते हैं व्यवसाय तो कैसे करें मदद? पत्नी को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Thu, 19 Sep 2024 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 Sep 2024 09:35 AM IST
सार

आपके पति भी अगर खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो यह एक महत्वपूर्ण निर्णय होगा, जो न केवल उनके करियर, बल्कि आपके पूरे परिवार पर भी असर डाल सकता है।

विज्ञापन
Relationship Tips For Wife how to support your husband starting a business
कामकाजी कपल - फोटो : Freepik

मेखला गुप्ता



आपके पति खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपके मन में असफलता का डर है, जिस वजह से आप उनका साथ नहीं दे पा रही हैं?

आज के दौर में नौकरियों में बढ़ता तनाव और दबाव लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने की ओर मोड़ रहा है। ऐसे में आपके पति भी अगर खुद का व्यवसाय शुरू करने की इच्छा व्यक्त करते हैं तो यह एक महत्वपूर्ण निर्णय होगा, जो न केवल उनके करियर, बल्कि आपके पूरे परिवार पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में उनका साथ देना और उन्हें प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है, ताकि इस नए सफर में आप उनकी एक मजबूत सहयोगी बन सकें।

साथी को समझें

सर्वप्रथम साथी के विचारों और उद्देश्यों को समझने का प्रयास करें। यह समझना जरूरी है कि वह क्यों अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। क्या यह आर्थिक स्वतंत्रता के लिए है, अपने खुद के मालिक बनने की इच्छा है या फिर उनके पास एक ऐसा आइडिया है, जिसको वह सफलतापूर्वक क्रियान्वित करना चाहते हैं? इन सब विषयों पर उनसे खुलकर बातचीत करना जरूरी है। साथ ही जरूरी है अपनी भी चिंताओं और विचारों को उन से साझा करना।

Relationship Tips For Wife how to support your husband starting a business
कामकाजी कपल - फोटो : Freepik

आर्थिक मूल्यांकन

व्यवसाय शुरू करना एक आर्थिक चुनौती है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप दोनों मिलकर अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करें। यह जानना जरूरी है कि आपके पास कितनी बचत है, परिवार के मासिक खर्चों की क्या स्थिति है और व्यवसाय के लिए कितनी पूंजी की जरूरत होगी।

समर्थन

व्यवसाय शुरू करने का विचार ही ढेर सारी अनिश्चितताओं और चुनौतियों के साथ आता है। इस समय आपके साथी को मानसिक और भावनात्मक समर्थन की अत्यधिक आवश्यकता होती है, इसलिए अपनी ओर से साथी को वित्तीय प्रबंधन, ग्राहकों के साथ संवाद हो या जहां तक हो सके, सहयोग दें।

Relationship Tips For Wife how to support your husband starting a business
कामकाजी कपल - फोटो : Freepik

योजना में भागीदारी

व्यवसाय शुरू करने के लिए एक मजबूत और स्पष्ट योजना की जरूरत होती है। आप इस योजना में भागीदार बनें और सुनिश्चित करें कि सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया गया है। इस योजना में वित्तीय प्रबंधन, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, संचालन प्रक्रिया और कानूनी आवश्यकताओं का ध्यान रखना चाहिए।

नए कौशल

व्यवसाय की सफलता के लिए नए कौशल और ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक होता है। आप अपने पति को नए कौशल सीखने और खुद को अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित करें। यह उन्हें व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और नई संभावनाओं को समझने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips For Wife how to support your husband starting a business
सकारात्मक दृष्टिकोण - फोटो : istock

सकारात्मक दृष्टिकोण

व्यवसाय की शुरुआत में ही तुरंत सफलता की उम्मीद करना गलत है। व्यवसाय को समय दें और धैर्य रखें। वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप हमेशा एक सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें।

दोनों की साझा जीत

रिलेशनशिप काउंसलर शिवानी मिसरी साधू कहती हैं, साथी के सपनों का समर्थन करना एक मजबूत रिश्ते की आधारशिला है। प्रोत्साहन और समझ मन में आ रहे डर को आत्मविश्वास में बदल सकती है। साथ मिलकर आप ऐसी सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जो आपसी प्यार और विश्वास पर आधारित है। जब आप मुश्किल और चुनौतीपूर्ण समय में एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं, जिसमें एक नया उद्यम शुरू करने के साथ आने वाली वित्तीय अनिश्चितताएं भी शामिल हैं तो आप न केवल अपने साथी को आगे बढ़ने में मदद करते हैं, बल्कि अपने रिश्ते की नींव को भी मजबूत करते हैं। एक-दूसरे का साथ परिवार को खुशहाल बनाता है। वित्तीय जोखिम और लाभ को साझा करना साझेदारी को मजबूत करता है, जिससे सफलता की ओर आपकी यात्रा एक साझा जीत बन जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed