Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: 4 टिप्स जो आपके रिश्ते में बढ़ाएंगे प्यार

Fri, 26 Jul 2024 09:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Jul 2024 09:11 AM IST
सार

अगर आप बार-बार आई लव यू नहीं कहना चाहते तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसमें आप बिना आईलव यू कहे प्यार जता सकते हैं। 

विज्ञापन
Relationship Tips for couples in hindi ways to express love without saying i love you
पार्टनर से प्यार जताने के तरीके - फोटो : istock

Relationship Tips: जब नई-नई शादी होती है तो लोग अपने पार्टनरों से खूब प्यार जताते हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे लोग अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं। एक समय के बाद बच्चे और परिवार के बीच ही लोगों की जिंदगी फंस कर रह जाती है। ऐसे में कई बार कपल्स के बीच दूरियां आने लगती हैं। इन दूरियों को कम करने के लिए ये जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते रहें।



प्यार का इजहार करने के लिए ये बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप बार-बार आई लव यू कहें। आप कई अन्य तरीके अपनाकर भी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इस बात को लेकर काफी संशय होता है कि वो प्यार कैसे जताएं, इसके लिए आज के लेख में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकें। 

Trending Videos
Relationship Tips for couples in hindi ways to express love without saying i love you
पार्टनर से प्यार जताने के तरीके - फोटो : iStock

दें सरप्राइज 

जरूरी नहीं है कि ये ये सरप्राइज आप बाहर ही दें। आप अपने पार्टनर के लिए खुद अपने हाथों से कुछ बनाकर भी उन्हें खिला सकते हैं। चाहें तो घर पर या कहीं बाहर कैंडिल लाइट डिनर का इंतजाम करें। इस दौरान कोशिश करें कि आप और आपके पार्टनर के बीच कोई और न आए। आप आराम से यहां बैठ कर उनके मन की बातें सुनें। 

Relationship Tips for couples in hindi ways to express love without saying i love you
पार्टनर से प्यार जताने के तरीके - फोटो : Istock

साथ में बिताएं समय

नौकरी की आपाधापी में ज्यादातर कपल्स साथ में समय नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। घर की ग्रोसरी से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी तक के लिए अपने पार्टनर के साथ ही बाजार जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips for couples in hindi ways to express love without saying i love you
पार्टनर से प्यार जताने के तरीके - फोटो : pexel

साथ होने का दिलाएं भरोसा

कभी भी अपने पार्टनर को ये एहसास न होने दें कि वो सब-कुछ अकेले मैनेज कर रहा है। इसके लिए उन्हें अपने होने का एहसास कराएं। समय-समय पर उनसे बात करें और उनकी परेशानियों के बारे में जानें। जिन दिक्कतों का निस्तारण कर सकते हैं, उन्हें सुलझाएं। उन्हें ये एहसास दिलाएं कि वो अकेले नहीं हैं, आप हर कदम पर उनके साथ हैं। 

विज्ञापन
Relationship Tips for couples in hindi ways to express love without saying i love you
पार्टनर से प्यार जताने के तरीके - फोटो : istock

तारीफ है जरूरी

अकेले में तो आप अपने पार्टनर की तारीफ करते ही होंगे, इसके साथ ही अगर आप अपने परिवार वालों के सामने अपने पार्टनर की सराहना करेंगे तो इससे उन्हें अच्छा लगेगा। तारीफ सिर्फ उनकी खूबसूरती या स्मार्टनेस की नहीं होती। आप अपने पार्टनर की हिम्मत, उनके काम और व्यवहार की भी तारीफ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed