{"_id":"5d5be6c38ebc3e89666d26b0","slug":"after-a-breakup-you-should-not-do-these-things-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद फेसबुक, व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर न करें ये काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ब्रेकअप के बाद फेसबुक, व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर न करें ये काम
Wed, 21 Aug 2019 07:29 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
दिल का टूटना बहुत ही बुरा अनुभव है और इस परिस्थिति में दिल और दिमाग दोनों ही बुरी तरह से प्रभावित होता है। अक्सर हमने देखा है कि हमारे आसपास बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर रोना-पिटना शुरू कर देते हैं। और अपने एक्स के खिलाफ बहुत सारी उल्टी सीधी बातें पोस्ट करने लगते हैं। लेकिन जब ये कठिन दौर गुजर जाता है तो वहीं लोग अपनी हरकतों पर शर्मिंदा होते हैं। तो मुद्दे की बात यह है कि अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाएं तो किसी तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में देने से पहले इन बातों को जरूर याद रखें।
Trending Videos
रिलेशनशिप स्टेटस को तुरंत न बदलें
आपका ब्रेकअप हो गया, इस बारे में आपके करीबी तो जानते ही हैं तो फिर सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप अपडेट करके किसे बताना चाह रहें हैं। धीरे-धीरे ये बात अपने आप ही लोगों को पता चल जाएगी।
आपका ब्रेकअप हो गया, इस बारे में आपके करीबी तो जानते ही हैं तो फिर सोशल मीडिया पर अपना रिलेशनशिप अपडेट करके किसे बताना चाह रहें हैं। धीरे-धीरे ये बात अपने आप ही लोगों को पता चल जाएगी।
- फोटो : pixa
ब्यायफ्रेंड को ब्लॉक करने की गलती
सोशल मीडिया पर अपने पिछले प्रेमी को ब्लॉक करना सही नहीं हैं। अगर आप उससे दोस्ती को नहीं तोड़ना चाहती है तो ये ख्याल दिल से निकाल दीजिए। इसके अलावा कभी भी फेसबुक या इंटाग्राम पर तुरंत ही प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
ताकाझांकी करना
आपका पुराना प्रेमी किसके साथ घूम रहा है या अपने दोस्तों के साथ वो कहां गया, इन सब गतिविधियों पर अगर आप नजर रखेंगी तो आपके दिल को ठेस पहुंचेगी और आप जान भी नहीं पाएंगी लेकिन ये आदत बन जाएगा जोकि ठीक नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
नये दोस्त के साथ तस्वीरें डालना
एक बार जीवन में धोखा मिलने के बाद तुरंत ही किसी से प्यार नहीं होता है लेकिन आप दुनिया वालों को दिखाने के लिए तुरंत ही नये पार्टनर के साथ तस्वीरें पोस्ट करने लगती हैं। लेकिन हमारा मानना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इस तरह की हरकत किसी का दिल दुखा सकती है।