फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ये 4 नियम फॉलो करना जरूरी, नहीं तो रिश्ते में आ सकती है खटास

Thu, 10 Jun 2021 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Jun 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Follow these four rules in a long distance relationship
long distance relationship - फोटो : istock

प्यार हमें कब, कहां, कैसे और किससे हो जाए, इस बात को पहले से कोई नहीं जानता। वहीं, जब लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो एक-दूसरे के साथ खूबसूरती भरे पल बिताते हैं, एक-दूसरे को समझते हैं और भी बहुत कुछ इस दौरान होता है। लेकिन क्या रिलेशनशिप का रिश्ता पास में रहकर ही निभाया जा सकता है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजकल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का चलन भी काफी बढ़ता जा रहा है। कई लोग अपनी पढ़ाई के चलते, कई लोग अपने काम के कारण और कई लोग अन्य मजबूरियों की वजह से एक साथ नहीं रह पाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी लोग नए-नए लोगों से मिलते हैं, जिससे उन्हें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बढ़ावा मिला है। लेकिन हमें इस दौरान ध्यान देना है कि चार ऐसे नियम हैं, जिन्हें हमें फॉलो करना चाहिए नहीं तो हो सकता है कि आपके रिश्ते में खटास घुल जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Relationship tips Follow these four rules in a long distance relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातें करना न छोड़ें

  • जब हम किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो हमें अपने पार्टनर से रोजाना अपने समय के हिसाब से बात करनी चाहिए। इसके लिए आप एक समय तय कर सकते हैं, जिस वक्त दोनों पार्टनर फ्री हों। जब आप एक-दूसरे से बात करेंगे, तो आपके रिश्ते में मजबूती आएगी, रिश्ते में हर पल नयापन सा लगेगा और एक-दूसरे से दूर होने का एहसास भी नहीं होगा।
Relationship tips Follow these four rules in a long distance relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मिलने का प्लान बना सकते हैं

  • जो कपल एक-दूसरे के काफी पास रहते हैं, एक शहर में रहते हैं आदि। ऐसे कपल तो आपस में लगभग रोजाना ही मिल लेते हैं। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले कपल को ये मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर से मिलने का प्लान बना सकते हैं, किसी खास मौके जन्मदिन आदि पर मिल सकते हैं, एक-दूसरे को सरप्राइज दे सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Follow these four rules in a long distance relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उपहार भेज सकते हैं

  • जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो फिर कहां आपको अपने पार्टनर को रोजाना कुछ देने का मौका मिलता है। ऐसे में आप एक-दूसरे को उपहार भेज सकते हैं, पार्टनर की पंसद की चीज या उनकी जरूरत का सामान आप उन्हें भिजवा सकते हैं आदि। ऐसा करने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है और एक-दूसरे के पास होने का एहसास होता है।
विज्ञापन
Relationship tips Follow these four rules in a long distance relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वीडियो कॉल करते रहना चाहिए

  • अब जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो फिर बाकी कपल्स की तरह आप एक-दूसरे को रोजाना मिल नहीं पाते हैं, एक-दूसरे का चेहरा नहीं देख पाते हैं आदि। ऐसे में आपके लिए वीडियो कॉल सबसे सही तरीका है। आप अपने पार्टनर संग वीडियो कॉल पर ढेरों बातें कर सकते हैं और उनको हर रोज देख भी सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed