कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा है। हर कोई इस वायरस की मार से डर रहा है। कई लोगों की जिंदगी ये वायरस छीन चुका है, तो कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर लॉकडाउन लगने की वजह से दिलों के बीच भी दूरियां आने लगी हैं। ऐसे में प्यार का रिश्ता निभाने वाले लोग एक-दूसरे से नहीं मिल पा रहे हैं। अगर कोरोना काल की वजह से आप भी अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
{"_id":"6092829e8ebc3e47eb7756b9","slug":"relationship-tips-due-to-coronavirus-you-are-unable-to-meet-girlfriends-then-these-tips-can-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में नहीं कर पा रहे हैं गर्लफ्रेंड से मुलाकात, तो ये तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कोरोना काल में नहीं कर पा रहे हैं गर्लफ्रेंड से मुलाकात, तो ये तरीके आ सकते हैं काम
Thu, 06 May 2021 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 06 May 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
video call
- फोटो : istock
वीडियो कॉल
- कोरोना काल होने की वजह से एक बात का आपको ध्यान देना चाहिए कि आपको घर से फालतू बाहर नहीं निकलना है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ सकते हैं। आप बाहर न जाएं और फिर अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से अपने पार्टनर संग वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं और पास होने का एहसास पा सकते हैं। वहीं, जब हालात ठीक हो जाएंगे, तो फिर तो आप एक-दूसरे से मिल ही सकते हैं, लेकिन मौजूदा समय में नहीं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
चीजें शेयर करें
- कोरोना काल होने की वजह से आप एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं, तो आपको एक-दूसरे के साथ जुड़े रहने के लिए चीजें आपस में शेयर करनी चाहिए। इसमें आप ये कर सकते हैं कि आप कुछ खाने की डिश बना रहे हैं, कुछ नया काम कर रहे हैं आदि। इन सब की वीडियो या तस्वीरें क्लिक करके आप आपस में शेयर कर सकते हैं। इससे भी आपके बीच प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मोबाइल पर कर सकते हैं बात
- जैसे आप पहले मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड से हर एक बात शेयर करते थे। ठीक ऐसे ही कोरोना काल में भी आप उनसे अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल का सहारा ले सकते हैं। आप एक-दूसरे से ढेर सारी बातें कर सकते हैं, एक-दूसरे का हालचाल जान सकते हैं, एक-दूसरे को दिल की बात बता सकते हैं आदि।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Social media
ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं
- वहीं, आप ये भी कर सकते हैं कि अपने पार्टनर संग ऑनलाइल गेम भी खेल सकते हैं। इससे भी आप ऐसा महसूस करेंगे कि जैसे आप एक-दूसरे के करीब हैं। साथ ही इससे आपको एक-दूसरे के साथ समय बिताने का समय भी मिलेगा और आपकी मौज-मस्ती भी हो जाएगी। अभी वक्त कठिन है, ऐसे में घर से बाहर जाना खतरनाक है। इसलिए आप घर पर रहकर ही अपने पार्टनर से ऑनलाइन माध्यम से बातें करें।