अगर रिश्ते में आपकी अपने पार्टनर से मेल नहीं खा रही और आप अलग होना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे कभी भी तलाक का आखिरी फैसला नहीं लेना चाहिए। दरअसल, हर रिश्ते में मनमुटाव चलते रहते हैं लेकिन जब स्थिति एकदम अलगाव की आ जाए तो आपको एक-दूसरे से तलाक लेने से पहले कई बातों के बारे में सोचना होता है। यह सच है कि हर किसी को अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेने का हक है लेकिन तलाक के आखिरी फैसले पर आपको किसी भी तरह के आवेश या गुस्से में कोई कदम कभी भी नहीं उठाना चाहिए।
तलाक का आखिरी फैसला लेने से पहले इन बातों पर जरूर करें गौर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 31 Jul 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन