Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर भी है ग्रीन फ्लैग ? इन संकेतों से लगाएं पता
अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या आपका पार्टनर भी ग्रीन फ्लैग है तो इन संकेतों को ध्यान से पढ़ें।
यदि पार्टनर देता है सम्मान
अगर आपका पार्टनर आपका सम्मान करता है तो इसका मतलब साफ है कि वो एक ग्रीन फ्लैग है। ये सम्मान सिर्फ घर से अंदर तक सीमित नहीं होना चाहिए। इस बात पर ध्यान दें कि आपका पार्टनर पब्लिक प्लेस पर आपके साथ कैसा व्यवहार करता है। वो अपने दोस्तों के सामने आपको इज्जत देता है या नहीं। अगर आपका पार्टनर हर किसी के सामने आपको सम्मान देने में कतराता नहीं है, तो मतलब है कि वो एक ग्रीन फ्लैग है।
करता है सपोर्ट
यदि आपका पार्टनर आपके फैसले को सपोर्ट करता है और उसके लिए अपने परिवार को भी मनाता है तो मतलब है कि वो एक ग्रीन फ्लैग है। पर, अगर पार्टनर आपके फैसलों को नजरअंदाज करके आपपर सिर्फ अपने फैसले थोपता है तो मतलब है वो एक रेड फ्लैग है। ऐसे में आपको एक बार सोचने की जरूरत है।
कमियों को भी स्वीकारता है
आज के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। जरूरी नहीं है कि दोनों एकदम परफेक्ट हों। इसी के चलते अगर आपका पार्टनर आपकी अच्छाईयों के साथ-साथ आपकी कमियों को भी स्वीकारता है तो वो एक ग्रीन फ्लैग है।
करता है भरोसा
किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। ऐसे में यदि आपका पार्टनर आपर पर पूरा भरोसा करता है तो मतलब वो आपके लिए परफेक्ट है। पर, अगर वो हर छोटी बात पर शक करता है, तो आपको जरा सोचने की जरूरत है।