फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Goals: आदर्श पति-पत्नी के रिश्ते में होते हैं ये पांच गुण, क्या आप जानते हैं?

Fri, 13 Oct 2023 09:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Oct 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Relationship Goals 5 Qualities of Ideal Husband Wife relation
आदर्श पति-पत्नी के गुण - फोटो : instagram/ranveersingh

शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें लड़का-लड़की एक दूसरे के साथ अग्नि को साक्षी मान कर सात जन्म तक साथ निभाने का वचन देते हैं। शादी के बंधन में दो व्यक्ति ही नही बंधते, बल्कि उनके परिवारों के भी रिश्ते एक दूसरे के साथ बंध जाते हैं। उनकी आदतें, उनका स्वभाव, उनकी खुशी ,उनका दुःख दर्द सब एक दूसरे के साथ बंध जाता हैं। दोनों के लिए एक नए जीवन की शुरुआत होती है। शादी के बाद पति और पत्नी दोनों की ही जिम्मेदारी हो जाती है कि एक दूसरे की खुशी का ध्यान दें। अब उन्हें अकेले के लिए न सोचते हुए दोनों के लिए सोचना होता है। अगर पति की आदतों में पत्नी अपनी खुशी और पत्नी की आदतों में पति अपनी खुशी खोज ले तो लाइफ में कोई टेंशन नहीं होती। शादी ब्याह का बंधन पूरा एक विश्वास के धागे पर टिका होता है। पति पत्नी दोनों को चाहिए कि वो अपने पार्टनर के साथ हमेशा विश्वास बनाए रखें। आइए, जानें की एक आदर्श पति और पत्नी के रिश्ते में क्या गुण होने चाहिए। 

Relationship Goals 5 Qualities of Ideal Husband Wife relation
आदर्श पति-पत्नी के गुण - फोटो : istock

एक दूसरे का सम्मान करें

सम्मान किसे नहीं पसंद होता है? जब पति पत्नी के रिश्ते की बात हो तो ये सम्मान एक दूसरे के लिए और ज्यादा होना चाहिए। आपका पार्टनर चाहे रुपये, पढ़ाई लिखाई ,गुण या फिर नौकरी में भले आपसे कम हो, उसके बाद भी आप उनकी अच्छी बातों के लिए उनका सम्मान करिए। आप एक दूसरे के लाइफ पार्टनर है यही काफी है। इसलिए एक आदर्श पति पत्नि के रिश्ते में एक दूसरे के लिए सम्मान होना चाहिए। 

Relationship Goals 5 Qualities of Ideal Husband Wife relation
आदर्श पति-पत्नी के गुण - फोटो : istock

पार्टनर से करें प्रेम

पति-पत्नी के रिश्ते में सबसे जरूरी होता है एक दूसरे को प्यार करना। आप अपने पार्टनर के बाहरी रंग- रूप को ध्यान न देते हुए उसकी आंतरिक सुंदरता से प्रेम करें। जब आप अपने पार्टनर को बिना किसी स्वार्थ के प्यार करेंगे तभी आपका रिश्ता एक आदर्श रिश्ता बनेगा।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Goals 5 Qualities of Ideal Husband Wife relation
आदर्श पति-पत्नी के गुण - फोटो : istock

पार्टनर की इच्छाओं को दें महत्व

पति-पत्नी को चाहिए कि वो एक दूसरे की इच्छाओं की हमेशा कद्र करें। अगर आप कोई भी काम करने जा रहें है तो अपने पार्टनर की रजामंदी जरूर लें। पति पत्नी के रिश्ते में सब्र का होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Relationship Goals 5 Qualities of Ideal Husband Wife relation
आदर्श पति-पत्नी के गुण - फोटो : istock

गलतियों को नजरअंदाज करें

गलती चाहें कितनी भी बड़ी क्यों न हो? कठिन परिस्थिति में भी आप अपने पार्टनर को दोष न देकर उसके साथ खड़े होते हैं तो आप एक आदेश पार्टनर हैं। उस समय खुद को रख कर देखें यदि वो गलती आपसे होती तो आप क्या करते ? अपने पार्टनर से क्या अपेक्षा रखते? पार्टनर की गलती को माफ करके उसे सुधारने की पहल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed