फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023 Photos: प्रियजनों को भेजें रक्षाबंधन की ट्रेंडी तस्वीरें, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 HD images Whatsapp Stickers GIF Greeting Quotes And Trending Photos
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan 2023 Photos: 30 अगस्त और 31 अगस्त को रक्षाबंधन मना जा रहा है। हालांकि हिंदू धर्म के अनुसार सुबह से ही भद्रा होने के कारण 30 अगस्त को दिनभर राखी नहीं बांधी जा सकी। भद्रा शाम में 9 बजकर 3 मिनट पर खत्म होने के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। वहीं 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। हालांकि इसके बाद भी पूरा दिन राखी बांधी जा सकती है। ऐसे में अगर आप 30 अगस्त के बजाए 31 अगस्त को रक्षाबंधन मना रहे हैं तो अपने प्रियजनों को बधाई देकर इस पर्व को मनाने की शुरुआत करें। 



रक्षाबंधन के मौके पर भाई और बहन एक दूसरे को बता सकते हैं कि वह उनके जीवन में कितने अमूल्य हैं। भाई और बहन के बीच के अटूट रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाने और प्रेम बढ़ाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दें। उनकी सलामती की दुआ और रक्षा का वादा करें और मिलकर रक्षाबंधन का पर्व मनाएं। यहां आपको राखी स्पेशल शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप तस्वीरों के माध्यम से अपने परिजनों और भाई-बहनों को भेज सकते हैं।

Raksha Bandhan 2023 HD images Whatsapp Stickers GIF Greeting Quotes And Trending Photos
हैप्पी रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala

ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है
ओ बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है
तेरे सुकून की खातिर
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।

राखी की शुभकामनाएं!

Raksha Bandhan 2023 HD images Whatsapp Stickers GIF Greeting Quotes And Trending Photos
Raksha Bandhan 2023 Wishes - फोटो : instagram

साथ पले और साथ बढ़े हैं हम
खूब मिला बचपन में प्यार,
इसी प्यार को याद दिलाने
आया ये राखी का त्योहार।

राखी की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 HD images Whatsapp Stickers GIF Greeting Quotes And Trending Photos
Raksha Bandhan 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala

लड़ना झगड़ना और मना लेना
यही है भाई-बहन का प्यार,
इसी प्यार को बढ़ाने आ गया है
रक्षा बंधन का त्यौहार।

राखी की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 HD images Whatsapp Stickers GIF Greeting Quotes And Trending Photos
Raksha Bandhan 2023 Wishes - फोटो : Amar Ujala

चंदन की डोरी, फूलों का हार
आया सावन का महीना और राखी का त्योहार
जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार।

राखी की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed