कर्नाटक चुनाव के बाद मचे सियासी घमासान के बीच अचानक सुर्खियों में आए भावी सीएम एचडी कुमारस्वामी से ज्यादा चर्चा इन दिनों कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका की है, जिन्हें कुमारस्वामी की पत्नी बताया जा रहा है। इसी वजह से राधिका अचानक चर्चा में आ गईं और गूगल पर सर्च किए जाने वाले टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहीं। दरअसल दोनों के बीच उम्र का करीब 27 साल का फासला है। कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। इस वजह से भी यूजर्स राधिका के बारे में जानना चाहते हैं।
पहले पति की मौत से टूट गई थी राधिका, कुमारस्वामी से मिला सहारा पर शादी के सबूत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद एचडी कुमारस्वामी और राधिका लगभग दो साल पहले अलग हो गए। खबरों के मुताबिक कुमारस्वामी ने राधिका से 2006 में शादी की थी लेकिन कुमारस्वामी ने कभी सार्वजनिक तौर पर शादी को नहीं स्वीकारा हालांकि 2010 में राधिका ने शादी की बात कबूल की थी। बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है। राधिका इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। वहीं कुमारस्वामी का मोबाइल भी बंद आ रहा था।
अखबार ने कहा है कि राधिका के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान कुमारस्वामी नए और पुराने घर के बीच अपना वक्त बांटा करते थे लेकिन अब उन्होंने राधिका के साथ रहना बंद कर दिया है। गौरतलब है कि राधिका की कुमारस्वामी से दूसरी शादी है। राधिका को 14 साल की उम्र में रतन कुमार से प्यार हो गया था और दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। खबरों की मानें तो राधिका के पिता देवराज को डर था कि उनकी बेटी का फिल्मी करियर बर्बाद हो जाएगा और वो इस शादी से खुश भी नहीं थे।
राधिका के पिता देवराज ने रतन के खिलाफ केस कर दिया था। साल 2002 में ही रतन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं कुमारस्वामी की भी ये दूसरी शादी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उन्होंने पहली शादी 1986 में अनिता से की और दूसरी शादी 2006 में एक्ट्रेस राधिका से की। एक साथ दो शादियां हिन्दू विवाह कानून के मुताबिक अवैध हैं। इसको लेकर हाई कोर्ट में भी मामला गया था लेकिन कोर्ट ने ये कहते हुए केस खारिज कर दिया कि कुमारस्वामी की शादी के पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
इनकी शादी विवादों में भी रही। इन दिनों राधिका और कुमार स्वामी की बेटी के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं । आपको बता दें कि राधिका की संपत्ति अपने पति से कई गुना ज्यादा है। चुनाव आयोग में दर्ज कराए गए एफिडेविट के अनुसार, राधिका की कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं, कुमारस्वामी के पास इसके मुकाबले महज 44 करोड़ रुपए की संपत्ति है। राधिका शादी के बाद भी लगातार एक्टिंग करती रहीं । राधिका एक्टिंग के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं।