हम चाहे कितना भी सशक्त बन जाए और अपने सारे काम खुद से करने में सक्षम हो जाएं लेकिन एक चीज ऐसी है, जिससे हम अपना पीछा नहीं छुड़ा सकते वह है शादी। अगर आप पहले से ही किसी के साथ प्यार में हैं तो उसके साथ शादी के बंधन में बंधने में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन अरेंज मैरिज में सारी बातें एकदम अलग हो जाती हैं। आपको किसी अनजान व्यक्ति और उसके परिवार के साथ जुड़ना होता है। अरेंज हो या लव शादी जिंदगी का सवाल है। अरेंज मैरिज में बस एक समस्या यह है कि पैरंट्स के साथ भी डेटिंग करनी पड़ती है। बढ़िया होगा कि आप जिस अनजान लड़के के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करने जा रही हैं तो उनसे मिलकर कुछ वाजिब सवाल जरूर पूछने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से सवाल पूछना जरूरी होता है....
शादी के लिए लड़के से जा रही हैं मिलने तो जरूर पूछें ये सवाल
शादी केवल दो लोगों का मेल नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल होता है। इस सवाल से आपको उनके परिवार के बारे में भी पता चल जाएगा और आप दोनों के बीच बात शुरू करने का एक मौका भी मिल जाएगा।
आप उनके दैनिक दिनचर्या के बारे में विस्तार से पूछें और ये भी जानने की कोशिश करें कि शादी के बाद वो इसमें क्या बदलाव करेंगे। इस सवाल से आपको पता चल जाएगा कि आप उनके साथ कितने हद तक फिट बैठती हैं।
ऐसी कोई चीज जिससे समझौता नहीं कर सकते ?
कोई भी इंसान चाहे कितना सहज और ईमानदार हो लेकिन यह एक बेहद जरूरी सवाल है। यही नहीं इस सवाल का जवाब आपके पास भी होना चाहिए।
काम के अलावा और कुछ करते हैं ?
यह उनकी हॉबी जानने का एक पोलाइट तरीका है। वैसे तो आपको पता होगा कि वह क्या काम करते हैं लेकिन फिर भी काम के बारे में पूछ सकती हैं फिर यह सवाल कर सकती हैं। इस तरह से आपको उनके पसंद और नापसंद का पता चलेगा।