फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2021: पार्टनर को करना है प्रपोज, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

Mon, 08 Feb 2021 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Propose Day 2021 The partner has to propose so these measures can help you
Propose Day 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज का दिन यानी 8 फरवरी युवाओं के लिए बेहद खास है, क्योंकि हर साल की तरह आज ही के दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं और कहा जाता है कि इस दिन लोगों का प्यार मुकम्मल भी होता है। इसलिए इस दिन को वैलेंटाइल वीक यानी वैलेंटाइन हफ्ते का सबसे रोमांटिक दिन भी माना जाता है। इसलिए अगर आप भी किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आप भी इस दिन का फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

Propose Day 2021 The partner has to propose so these measures can help you
Propose Day 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

किसी खास जगह पर जाएं

  • अगर आप की कोई दोस्त है, कोई जानने वाले हैं या फिर कोई और जिन्हें आप प्रपोज करना चाहते हैं तो आप इसके लिए उन्हें किसी खास जगह पर ले जा सकते हैं और वहां जाकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इससे होगा ये कि जब आपकी प्रेम कहानी आगे बढ़ेगी तो आपको और आपके पार्टनर को हमेशा याद रहेगा कि आपके प्यार की शुरुआत किसी खास जगह से हुई थी। ये यादें आपके प्यार को और मजबूती देने में मदद कर सकती हैं।
Propose Day 2021 The partner has to propose so these measures can help you
Propose Day 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

फूल कर सकते हैं आपकी मदद

  • जब भी हम किसी से अपने दिल की बात करने की सोचते हैं, तो हमारे मन में ये जरूर आता है कि आखिर हम उन्हें कैसे प्रपोज करें। क्या हम कुछ लेकर जाएं या फिर यूं ही जाकर अपने प्यार का इजहार कर दें। इसके लिए आप ये कर सकते हैं कि जब आप पार्टनर को प्रपोज करने जाएं तो आप उनके लिए फूल ले जा सकते हैं। फूलों के साथ ही आप उन्हें चॉकलेट भी दे सकते हैं। इन दोनों चीजों की मदद से आपको काफी मदद मिल सकती है और आपकी बात भी बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2021 The partner has to propose so these measures can help you
Propose Day 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डिनर पर ले जा सकते हैं

  • जब भी आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो इसमें आपकी मदद डिनर कर सकता है। आपको करना ये है कि आपको अपने पार्टनर की पसंदीदा जगह पर जाकर उनको डिनर करवाना चाहिए। आप वहां उनकी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं, वाइन या फिर खाने की डिश के साथ आप उनके सामने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इससे भी आपकी बात बन सकती है और आपके पार्टनर आपके प्यार को कबूल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Propose Day 2021 The partner has to propose so these measures can help you
Propose Day 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पसंदीदा चीज देकर कर सकते हैं प्रपोज

  • अगर आप अपने प्रपोज डे को खास बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका प्यार कबूल हो, तो इसके लिए आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चीज देकर भी प्रपोज कर सकते हैं। जैसे- अगर आपके पार्टनर को फोटो एल्बम पसंद हैं, तो आप उनकी कुछ खास तस्वीरों को मिलाकर एक अच्छा सा फोटो एल्बम तैयार कर सकते हैं, या फिर आप उनकी अच्छी वीडियोज को इकट्ठा करके भी एक बेहतरीन वीडियो तैयार करके भी उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed