Promise Day 2023: इश्क के इस सप्ताह में हर दिन प्यार करने वालों के लिए त्योहार की तरह है, वहीं जो लोग अपने क्रश या दोस्त के साथ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, उनके लिए मोहब्बत के इम्तिहान की तरह है। इस इम्तिहान का पास करने के लिए 7 फरवरी से हर दिन आशिक अपने प्रिय के लिए कुछ न कुछ खास करते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के पांचवे दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। नाम से ही स्पष्ट है वादों का दिन। इश्क में कपल मोहब्बत की कसमें वादे लेते हैं। ये कसमें उनके रिश्ते में भरोसा और उम्मीद को बनाए रखने में मदद करती हैं। जब आप प्यार में होते हैं तो अपने पार्टनर की खुशी का ख्याल रखते हैं, उनके साथ अपना भविष्य सोचते हैं और इसी सपने को पूरा करने के लिए कई सारे वादे करते हैं। ऐसा करने से रिश्ते की डोर अधिक मजबूत होती है। इस प्रॉमिस डे पर कपल कुछ मोहब्बत की कसमें खा सकते हैं। अगर आपको यह नहीं पता कि पार्टनर के साथ कौन से वादे लेने चाहिए, तो यहां आपको कुछ मोहब्बत की कसमों और वादों के बारे में बताया जा रहा है।
Promise Day 2023: मोहब्बत की पांच कसमें मजबूत बनाएंगी रिश्ता, प्रॉमिस डे पर कपल जरूर करें ये वादे
मोहब्बत का पहला वादा
जैसे हो वैसे ही रहना- अक्सर ऐसा होता है कि जब कपल रिलेशनशिप में आता है तो वह पार्टनर की पसंद नापसंद को ध्यान में रखकर जीना शुरू कर देता है। अपनी पसंद और आदतों को छोड़कर पार्टनर की पसंद को अपना लेता है। ऐसे में पार्टनर का खुद का व्यक्तित्व खोने लगता है। शुरुआत में यह सब सामान्य और अच्छा लगता है लेकिन लंबे वक्त के साथ पार्टनर रिश्ते में दबाव महसूस करना शुरू कर देता है। ऐसे में इस प्रॉमिस डे के मौके पर कपल एक दूसरे से वादा कर सकते हैं कि वह जैसे हैं, वैसे ही उनको पसंद करेंगे। इस रिश्ते में वह पार्टनर को अपनी पसंद बदलने या उनकी पसंद के अनुरूप ढलने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे।
मोहब्बत का दूसरा वादा
एक टीम - कपल एक दूसरे से वादा कर सकते हैं कि आप हमेशा एक टीम बनकर रहेंगे। जरूरत महसूस होने पर हमेशा साथ देंगे। पार्टनर के लिए आपके पास हमेशा समय रहेगा। उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे और अच्छे व बूरे वक्त में एक दूसरे को साथ पाएंगे।
मोहब्बत की तीसरी कसम
भरोसा- कोई भी रिश्ता भरोसे पर टिका होता है, इसलिए पार्टनर से वादा करें कि आप उनके भरोसे को बनाए रखेंगे। रिश्ते में धोखा नहीं देंगे। पार्टनर से झूठ नहीं बोलेंगे। हर कपल को रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उन सभी कामों को करने की जरूरत होती है, जो उनके बीच विश्वास को बढ़ाए और उन हरकतों से दूरी बनानी पड़ती है तो भरोसे को डगमगा दे। इसलिए भरोसा करने और भरोसा बनाए रखने का वादा करें।
इश्क का चौथा वादा
सपने पूरे करने देंगे- कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी के जीवन को डोमिनेट करने लगता है। पार्टनर के जीवन के फैसले भी उनका साथी करता है। इस प्राॅमिस डे पार्टनर से वादा करें कि उन्हें उनके फैसले लेने देंगे। पार्टनर के कुछ सपने हैं या लक्ष्य है तो उसके बीच में नहीं आएंगे, बल्कि उन्हें पूरा करने में हमेशा पार्टनर के साथ रहेंगे।