बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जल्द ही एक दूसरे के होने वाले हैं। बता दें, दोनों कलाकार 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में प्रियंका के फैंस ये जानने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं कि उनके विदेशी ससुराल में कौन-कौन शामिल रहने वाला है। तो आइए जानते हैं निक के परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जिनकी असल जिदंगी बेहद रंग बिरंगी है।
2 of 6
priyanka
- फोटो : file photo
सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के छोटे से परिवार की। उनके परिवार में उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हैं। बता दें, प्रियंका के पिता का साल 2013 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। प्रियंका की फैमिली जितनी छोटी है निक जोनस की फैमिली उतनी ही बड़ी है। उनके ससुराल में सास-ससुर के अलावा घर में जेठ-जेठानी यानी निक के भाई और भाभी, एक देवर और भतीजियां हैं।
3 of 6
priyanka
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा के ससुर पॉल केविन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर हैं, वह जोनस इंटरप्राइजेस के को फाउंडर भी हैं। वहीं प्रियंका की सास एजुकेशन फील्ड से जुड़ी हैं। बात अगर निक के बड़े भाई केविन जोनस की करें तो बता दें, वह अमेरिकन म्यूजिशियन हैं। केविन ने कुछ अमेरिकन फिल्मों में एक्टिंग भी की है। उनकी शादी जानीमानी सेलिब्रिटी डेनियल से हुई है।
4 of 6
nick jonas
- फोटो : file photo
निक के एक और भाई हैं और उनका नाम है जो जोनस। जोनस भी अमेरिका के पॉपुलर सिंगर हैं। साल 2005 में जोनस ने अपना करियर “प्लीज बी माइन’ सॉन्ग को रिकॉर्ड करके शुरू किया था जो बाद में काफी हिट भी हुआ। जोनस ने पिछले साल मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस सोफी टर्नर से मंगनी की है।
5 of 6
priyanka chopra
- फोटो : TOI
प्रियंका ने अपनी शादी के सारे फंक्शन उमेद पैलेस में करने का फैसला किया है । प्रियंका और निक ने अपने दोस्त और परिवार की सिक्योरिटी के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है । उमेद पैलेस में ये सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे तब तक के लिए ये किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा ।