फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pre Marriage tips: क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? इन 5 बातों से जानें

Tue, 03 Jan 2023 12:30 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Tue, 03 Jan 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Pre Marriage tips: 5 things to keep in mind before marriage
उम्र भर का रिश्ता बनाने से पहले विचार करें - फोटो : फाइल फोटो

जोड़ियां आसमानों में बनती हैं लेकिन इन्हें धरती पर ही निभाया जाता है। आजकल रिश्तों की डोर इतनी कच्ची होने लगी है कि कम समय में ही टूटने लगती है। जबकि यह रिश्ता तो उम्रभर के लिए साथ होता चाहिए। विवाह करके अपना परिवार बसाने और खुशियां पाने का सपना सबका होता है लेकिन कई बार यह फैसला इतनी जल्दबाजी में लिया जाता है कि कुछ दिन बाद ही सपने के टूटने जैसा आभास होने लगता है। 


शादी करने और अपनी रिलेशनशिप को स्थाई रूप देने का निर्णय आसान नहीं होता। इसके पहले कई बातों पर गंभीरता से गौर करने की जरूरत होती है क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर लम्बे नहीं टिक पाते। खासकर आजकल के दौर में जब रिश्ते स्टेटस अपडेट से भी अधिक आसानी से चेंज कर दिए जाते हैं। ऐसे अगर आप अपने रिश्ते को जीवनभर के साथ का नाम देने का फैसला करने वाले हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों को ध्यान में रखें, जैसे-

Pre Marriage tips: 5 things to keep in mind before marriage
पक्की हो रिश्ते की नींव - फोटो : Social Media

उम्र भर का फैसला 

जिस तेजी से आजकल सामाजिक स्थितियां बदल रही हैं, उसका असर रिश्तों पर भी पड़ा है। खासकर युवाओं में रिश्तों के निबाह को लेकर कई तरह के असमंजस और भय भी पनप रहे हैं। इसके चलते यदि वे भावनावश या स्थितिवश विवाह का निर्णय ले भी लेते हैं तो जल्द ही दम्पत्ति के बीच मनमुटाव और तकरार शुरू होने लगती है। ऐसा लगने लगता है कि गलत फैसला ले लिया। यही कारण है कि टूटते रिश्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और विवाह नाम की एक बहुत महत्वपूर्ण संस्था के प्रति लोगों के मन में अनिश्चितता सी पनपने लगी है। जरूरी है कि जीवनभर के इस साथ से पहले एक बार खुद का आकलन किया जाए, ताकि रिश्ता लम्बा हो, खुशहाल हो और निर्णय पर कभी पछतावा न हो। 

Pre Marriage tips: 5 things to keep in mind before marriage
हर स्थिति में बना रहे प्रेम - फोटो : istock

इन बातों को सोचें और समझें 
 
सामंजस्य बैठाने में हैं कच्चे तो... 

आप स्थितियों से समझौता करने या एडजस्टमेंट करने से कतराते हैं, तो विवाह के बंधन में बंधने से पहले थोड़ा समय खुद को सुधारने के लिए दें। हालांकि अधिकांश मामलों में यह उम्मीद महिलाओं से की जाती है कि वे हर वातावरण से सामंजस्य बैठा लेंगी, लेकिन यह स्त्री-पुरुष दोनों के लिए ही जरूरी है। लम्बे समय में यह व्यवहार दिक्कत दे सकता है। कभी-कभार, किसी बात के लिए एडजेस्टमेंट न कर पाना अलग बात है लेकिन हमेशा साथ रहने पर यह आदत दिक्कत दे सकती है। चाहे आप लम्बी कोर्टशिप के बाद ही विवाह क्यों न कर रहे हों, इस बारे में विचार जरूर करें कि सामंजस्य का मतलब रिश्ते को धैर्य से सहेजना होता है। यदि आपस में प्रेमभाव है तो पति- पत्नी दोनों में स्थितियों के अनुरूप थोड़ा बहुत सामंजस्य बैठाने की आदत होनी चाहिये।  यहाँ सामंजस्य बैठाने का मतलब गलत या प्रताड़ना को सहन करना नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pre Marriage tips: 5 things to keep in mind before marriage
रिश्ते को तोड़ता है अहम - फोटो : iStock

केवल मैं ही सही, नहीं

आप अपनी गलतियों को कभी नहीं स्वीकारते या केवल अपना ही पक्ष सही साबित करने पर तुले रहते हैं तो भी आपको विवाह बंधन में बंधने की जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। अगर अब तक आपका परिवार आपकी इस बात को सहन कर रहा है तो जरूरी नहीं कि आने वाले समय में आपका जीवनसाथी भी ऐसा करे। बल्कि भावनात्मक रूप से यह उसके लिए सजा बन जायेगा। किसी भी बात के दो पहलू होते हैं, इसलिए केवल किसी एक पहलू का पल्लू पकड़कर अपनी बात पर अड़े रहना कभी भी समाधान नहीं दे सकता। इस आदत को सुधारने की कोशिश करें। 

विज्ञापन
Pre Marriage tips: 5 things to keep in mind before marriage
एक दूसरे को समझने का समय लें - फोटो : istock

एक-दूसरे को समझने का अपर्याप्त समय 

चाहे प्रेम विवाह हो या अरेंज मैरिज, अगर आपको लगता है कि आपको अपने पार्टनर को जानने का पर्याप्त मौका और समय नहीं मिल पाया है तो भी विवाह का निर्णय लेने से बचें। एक-दूसरे को जानने का मतलब केवल कमियों-खूबियों को जानना भर नहीं है। जीवन, भविष्य, रिश्तों आदि के बारे में कोई क्या सोचता है, यह ज्यादा मायने रखता है। इसलिए विवाह के रिश्ते में जुड़ने से पहले हमेशा एक-दूसरे को जानने का समय लें। खासकर यदि आपको किसी बात को लेकर संशय है तो खुलकर उस बारे में बात करें, समझें और फिर निर्णय लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed