फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राचीन भारत में सेक्स को लेकर खुले विचार रखते थे लोग, कामसूत्र में कही गई हैं ये बातें

Sat, 01 Feb 2020 09:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 01 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
peoples thinking about sex in ancient india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'कामसूत्र' के रचयिता वात्स्यायन से कई सौ साल पहले यूनानी साहित्य में काम की अवधारणा पर व्यापक चर्चा हुई थी। प्लेटो का मानना था कि 'काम किसी पर अधिकार जमाने की आकांक्षा है'। 'सिम्पोजियम' में यूनानी नाटककार अरिस्टोफैंस ने भी एक ऐसे समय का जिक्र किया था जब मानव अपने आप में परिपूर्ण हुआ करता था और उसे किसी दूसरे की जरूरत नहीं पड़ती थी।



नतीजा ये हुआ कि वो बहुत शक्तिशाली हो गया और देवताओं तक को चुनौती देने लगा। लेकिन देवताओं के राजा जायस ने इससे निपटने का एक तरीका निकाला और मानव को पुरुष और स्त्री दो भागों में बांट दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि मानव सीधा खड़ा होने लगा, दो पैरों पर चलने लगा और ऐसा लगने लगा कि उसके सामने के अंग विभाजित हो गए।

peoples thinking about sex in ancient india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बकौल प्लेटो हमारी अपूर्णता ने हमें दूसरे भाग की चाहत के लिए मजबूर किया। प्लेटो सेक्स की पूर्णता की मांग के तौर पर व्याख्या करते हैं। हम हर उस चीज से प्यार करते हैं जो हमारी अपनी नहीं है। लेकिन फिर एक ऐसा समय भी आया जब सेक्स के बारे में कहा जाने लगा कि ये बेकार की चीज है। सेक्स गंदा है और इसे करना पाप है।

325 ईस्वी में कैथलिक चर्च ने जब अपने कायदे कानून बनाए तो उसमें साफ कहा गया कि 'शरीर एक खराब चीज है। शारीरिक सुख फिजूल है और इसको पाने की इच्छा रखना पाप है।' उनका मानना था कि सेक्स का एकमात्र उद्देश्य सिर्फ संतान को जन्म देना है। लेकिन लगभग उसी समय वात्स्यायन गंगा के तट पर बैठ कर कामसूत्र लिख रहे थे और बता रहे थे कि वास्तव में यौनिक आनंद बहुत अच्छी चीज है और इसे किस तरह और बढ़ाया जा सकता है।

peoples thinking about sex in ancient india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेक्स में खुलापन
प्राचीन भारतीय वास्तुकला में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जो बताते हैं कि प्राचीन समय में सेक्स के बारे में लोगों की सोच कितनी खुली हुई थी। ओडीशा के कोणार्क के सूर्य मंदिर को ही लें जहाँ तराशी हुई नग्न मूर्तियाँ देखने को मिलती हैं। इसी तरह बौद्ध धर्म से जुड़ी अजंता और एलोरा की गुफाओं में भी युवतियों की नग्न मूर्तियां दिखाई देती हैं। अजंता के गुफा चित्र ईसा से दो सदी पहले बनाए गए थे। वहीं एलोरा की कलाकृतियां पांचवीं से दसवीं सदी के बीच की बताई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
peoples thinking about sex in ancient india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में सेक्स का खुला चित्रण मध्य प्रदेश के खजुराहो के मंदिरों में भी देखने को मिलता है। ये मंदिर करीब एक हजार साल पुराने हैं। इन्हें चंदेल राजाओं ने 950 से 1050 ईस्वी के बीच बनवाया था। उस दौरान कुल 85 मंदिर बनाए गए थे। लेकिन आज इनमें से सिर्फ 22 ही बचे हैं। यूनेस्को ने इन्हें 1986 में विश्व की धरोहर घोषित किया था। इन मंदिरों में यौन संबंधों का हर रूप देखने को मिलता है। दीवारों पर हर सेक्स आसन को चित्रित किया गया है। यहां पर तीन लोग एक साथ यौन संबंध बनाते हुए देखे जा सकते हैं।

एक अनोखी बात यह है कि भारत में जहां समलैंगिकता अभी तक कानूनन अपराध था उसी देश के प्राचीन मंदिर में समलैंगिकता को मूर्तियों के द्वारा समझाया गया है। 13 वीं सदी में माउंट आबू के पास बनवाए गए दिलवाड़ा मंदिरों में भी अंतरंग दृश्यों को संगमरमर में उकेरा गया है।

विज्ञापन
peoples thinking about sex in ancient india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समलैंगिकता की स्वीकार्यता
वैसे समलैंगिकता दुनिया के दूसरे देशों में अपनी पहचान के लिए लड़ती रही लेकिन प्राचीन भारत में इसे सामाजिक मान्यता प्रदान की गई। अमर दास विल्हेम की किताब 'तृतिया- प्रकृति : पीपुल ऑफ द थर्ड सेक्स: अंडरस्टैंडिंग होमोसेक्शुएलिटी, ट्रांसजेंडर आइडेंटिटी थ्रू हिंदुइज्म' में मध्यकालीन और संस्कृत ग्रंथों के शोध के बाद साबित किया गया है कि समलैंगिकता और 'तीसरा लिंग' भारतीय समाज में हमेशा मौजूद था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed