Parineeti Raghav Wedding : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 23 और 24 सितंबर को उदयपुर में होने जा रही है। उदयपुर के लीला होटल में उनकी शादी होनी है। वहीं उदयविलास में परिवार और मेहमान ठहरेंगे। वहीं चंडीगढ़ के ताज होटल में 30 सितंबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। उनकी शादी बी टाउन में इन दिनों परिणीति और राघव नए चर्चित कपल बन गए हैं। दोनों की केमिस्ट्री कई मौकों पर देखने को मिलती है।
Parineeti Raghav Wedding: राघव ने परिणीति को बताया भगवान का आशीर्वाद, जानिए दोनों की लव स्टोरी
राघव और परिणीति की पहली मुलाकात
परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में आने से पहले यूके में रहकर पढ़ती थीं। यूके में यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस का डिग्री कोर्स कर रही थीं। उसी दौरान राघव चड्ढा लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स में पढ़ाई कर रहे थे और दोनों की जान पहचान यूके में हुई थी।
राघव और परिणीति की प्रेम कहानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। परिणीति एक फिल्म चमकीला की शूटिंग के लिए पंजाब में थीं, जहां राघव परिणीति से मिलने पहुंचे थे। दोनों इन मुलाकातों में एक दूसरे पर दिल हार बैठे और एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया।
एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने अपने और परिणीति के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया, हमारी मुलाकात मैजिकल और नेचुरल थी। मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद देता हूं कि मेरे जीवन में परिणीति आई। परिणीति को राघव ने वरदान बताते हुए कहा कि वह यह बड़ा आशीर्वाद है और मैं बेहद खुश हूं कि वह मेरी पार्टनर हैं।