Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चे करेंगे मजे से होमवर्क, अभिभावक पढ़ाते समय अपनाएं ये तरीके

Mon, 29 Jul 2024 05:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

आपको अपने बच्चों के बोरिंग होमवर्क को मजेदार और रोचक बनाने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि वे बस होमवर्क को निपटाएं नहीं, बल्कि सीखें भी।

विज्ञापन
Parenting Tips to Motivate Your Child To Do Their Homework Happily
Parenting Tips - फोटो : Istock

ज्योति मौर्या



बच्चों के लिए होमवर्क मजेदार हो तो वे उसे खुशी-खुशी पूरा कर लेंगे और समय भी बचेगा। क्या आपको ऐसा लगता है कि आप अपने बच्चों को होमवर्क करने के लिए लगातार परेशान कर रही हैं? आप का ऐसा करना स्वाभाविक है, क्योंकि आप यही चाहती हैं कि आपके बच्चे आगे बढ़ें और स्कूल में अच्छा परफॉर्म करें, लेकिन पूरे दिन कागज, पेंसिल और किताबों से खेलने के बाद बच्चे अपना होमवर्क करने से कतराते हैं। इसलिए आपको अपने बच्चों के इस बोरिंग होमवर्क को मजेदार और रोचक बनाने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि वे बस होमवर्क को निपटाएं नहीं, बल्कि सीखें भी।

सहयोग है जरूरी

होमवर्क करने के लिए बच्चों को शांत और सुव्यवस्थित स्थान प्रदान करें। उन्हें होमवर्क से जोड़ने के लिए वास्तविक जीवन के उदाहरणों का उपयोग करें। छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। अगर होमवर्क ज्यादा हो तो टुकड़ों में पढ़ाने की कोशिश करें। अगर वे गलतियां करें, तब भी उन्हें प्रोत्साहित करें। धैर्य रखें और जब वे प्रयास करें तो उनकी सराहना करें, उन्हें पुरस्कार दें। साथ ही यह याद रखना सबसे महत्वपूर्ण है कि हर बच्चा अलग होता है। कुछ बच्चों को दूसरों की तुलना में अधिक प्रेरणा और सहायता की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए थोड़े प्रयास और रचनात्मकता से आप उनके हर विषय को मजेदार और रोचक बनाने का प्रयास करें।


गणित

इस विषय को मजेदार बनाने के लिए आप खाने-पीने वाली चीजों का उपयोग कर सकती हैं। ये उन्हें सीखने में मदद करेंगे और भरपूर पोषण भी देंगी। संख्या आधारित बोर्ड गेम खेलना भी अच्छा साबित हो सकता है। इसलिए आप गणितीय समस्याओं को सुलझाने के लिए उन्हें पहेलियों और ब्रेन टीजर का उपयोग करना सिखाएं।

विज्ञान

घर पर विज्ञान के प्रयोग करें, जैसे कि ज्वालामुखी बनाना, बादलों का अध्ययन करना या खुद का स्लाइम बनाना। पार्क में जाएं और विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों का निरीक्षण कराएं। आप बच्चों को विज्ञान संग्रहालय या प्रदर्शनी में ले जाएं और विज्ञान मेलों या प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

इतिहास

आप अपने बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों या संग्रहालयों की यात्रा कराएं। ऐतिहासिक अवधियों और घटनाओं के बारे में जानने के लिए शॉर्ट फिल्में आैर डॉक्यूमेंट्री दिखाएं, खुद भी साथ में देखें और बीच-बीच में उन्हें जानकारी देती रहें।

भाषा-कला

कहानी लिखें, कविता बनाएं या गाना गाएं। विभिन्न प्रकार की किताबें और कहानियां पढ़ें। भाषा के खेल में बच्चों के साथ शब्द वाले खेल और पहेलियां खेलें। इन गतिविधियों को अधिक मजेदार बनाने के लिए विभिन्न पुरस्कारों और प्रोत्साहनों का उपयोग करें।

और क्या करें

आप बच्चों के साथ मजेदार गतिविधियों में भाग लें। मजेदार और आकर्षक तरीके से सीखने में मदद करने के लिए उन्हें शैक्षिक एप्स और गेम उपलब्ध कराएं।

प्रशंसा के दो बोल

बाल मनोवैज्ञानिक गार्गी मालगुडी बताती हैं, होमवर्क घर के लिए ही होता है, इसलिए इसमें माता-पिता खुद-ब-खुद शामिल हो जाते हैं। ऐसे में यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उसे मजेदार बनाएं। बच्चा अपना होमवर्क तभी खुशी से करेगा, जब उसे लगेगा कि वो मजेदार है। इसलिए आपको उसके होमवर्क को व्यवहारिक बनाना होगा, क्योंकि बच्चों को प्रैक्टिकली होमवर्क करने में ज्यादा मजा आता है। साथ ही बच्चे के लिए लक्ष्यों का होना जरूरी है, फिर चाहे वह बड़े होकर कुछ बनना हो या फिर बस अच्छे नंबर लाना। वहीं, प्रशंसा बच्चों को अधिक प्रयास करने का मौका देती है। जैसे ही आप उनके होमवर्क करने के तरीके को मजेदार बनाएंगी, वह उन्हें बोझ नहीं लगेगा और वे खुशी से उसे पूरा करेंगे। इसलिए जितना ज्यादा बच्चे के होमवर्क को व्यवहारिकता में लाया जाएगा, बच्चा उसे उतना ही ज्यादा एंजॉय करेगा।
Trending Videos
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed