फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेरेंटिंग टिप्स : बच्चों की परवरिश में हर अभिभावक को ये बातें जरूर रखनी चाहिए ध्यान

Sat, 21 Dec 2019 06:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
parenting tips how to upbring child
parenting

बच्चों की परवरिश के लिए अच्छा अभिभावक बनना बेहद जरूरी है। अगर आप अच्छे अभिभावक साबित होंगे तो आपके बच्चों का लालन-पालन अच्छे से होगा। उनकी देखभाल में आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी। इसलिए, हर किसी के भीतर पेरेंटिंग कौशल होना बेहद जरूरी है ताकि बच्चों की परवरिश में कोई कमी न रह जाए। हम आपको बता रहे हैं कि अच्छा अभिभावक कैसे बनें और क्या वो चीजें होती हैं जो आपको अच्छा अभिभावक साबित करती हैं।


 

parenting tips how to upbring child
डिजिटल युग में पेरेंटिंग - फोटो : pixabay
बच्चे, माता-पिता की पूंजी होते हैं। हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे की परवरिश अच्छे से हो। ऐसे में माता-पिता को बच्चों के लिए भरपूर वक्त निकालना चाहिए। बच्चों को डांटने, मारने-पीटने की जगह हर बात प्यार से समझानी चाहिए। अभिभावकों को बच्चों के प्रति केयरिंग, लविंग और धैर्यवान होना चाहिए। अगर माता-पिता संवेदनशील होंगे तो बच्चों को बेहतर परवरिश दे पाएंगे।
 
parenting tips how to upbring child
अभिभावक - फोटो : pixabay
अगर बच्चों से कोई गलती भी हो जाती है तो उन्हें प्यार से समझाएं। उनके प्रति नाराजगी जाहिर न करें। अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभाएं और प्यार से बच्चों को गलत और सही के बारे में बताएं। बच्चों को डांटने की जगह उनकी गलती का अहसास कराएं और यह बताने की कोशिश करें कि वह अपनी गलती को कैसे सुधार सकते हैं?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
parenting tips how to upbring child
parents - फोटो : parents
अभिभावकों के भीतर सहानुभूति होना बेहद जरूरी है। अच्छे अभिभावक अपने बच्चों के विचार से चीजें सोचते हैं। वह बच्चे की जगह खुद को रखकर चीजों को समझने की कोशिश करते हैं और उसके बाद प्यार से बच्चों को चीजे समझाते हैं। आप कभी भी अपने बच्चे पर अनावश्यक दबाव न डालें और न ही उसके मन में बचपन से ही प्रतिस्पर्धा का भाव भरें। अच्छे अभिभावक कभी भी बच्चों को दबाव में नहीं आने देते, उन्हें दबाव से बाहर निकालते हैं।
 
विज्ञापन
parenting tips how to upbring child
parents - फोटो : parents
आप बच्चों से उनके रोज को कार्यकलाप पर बात करें। बच्चों से स्कूल, दोस्त और उनकी रुचियों को लेकर संवाद करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे के भीतर अच्छा व्यवहार विकसित होगा। बच्चों को समझाएं कि लड़ाई से दूर रहें और हर किसी से मिलजुल कर रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed