फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: मम्मी का गुस्सा कैसे कम करें ताकि न पड़े आपको बात-बात पर डांट

Wed, 26 Feb 2025 05:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Feb 2025 05:23 PM IST
सार

यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपनी मम्मी का गुस्सा कम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Parenting Tips: How To Handle An Angry Mother in hindi
मां बेटा - फोटो : Adobe

एक मां बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही उसे प्यार करने लगती है। मां का प्यार सबसे पवित्र और निस्वार्थ माना जाता है। हालांकि अपने बच्चे की चिंता और फिक्र के कारण अक्सर मां बच्चे पर गुस्सा भी हो जाती हैं। बच्चे के स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा और भविष्य को लेकर मां अपने बच्चे पर सख्ती भी दिखा देती हैं। कई बार ये सख्ती और गुस्सा अधिक बढ़ जाता है और बच्चे को लगता है कि उसे हर बात पर डांट पड़ती है। 



मां की डांट और गुस्से का कारण समझकर इसे कम करने का प्रयास बच्चे को करना चाहिए। मां का गुस्सा कम करने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना और उनके साथ अच्छा संवाद बनाना जरूरी है। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपनी मम्मी का गुस्सा कम कर सकते हैं। 

Parenting Tips: How To Handle An Angry Mother in hindi
मां की भावनाओं को समझें - फोटो : Adobe stock

मां की भावनाओं को समझें

  • मां दिनभर घर के काम, परिवार की जिम्मेदारियों और कई अन्य चीजों में व्यस्त रहती हैं। 
  • थकान और तनाव के कारण उनका मूड जल्दी खराब हो सकता है। 
  • अगर वे गुस्सा कर रही हैं, तो पहले उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें।  
  • एक मां पर बच्चे की अच्छी परवरिश की जिम्मेदारी भी होती है, इस दबाव को भी समझें।
Parenting Tips: How To Handle An Angry Mother in hindi
समय पर काम करें - फोटो : Istock

समय पर काम करें
  

  • अक्सर मां इस बात पर गुस्सा होती हैं कि बच्चे अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभाते। 
  • अगर आप समय पर पढ़ाई करें, घर के छोटे-मोटे कामों में मदद करें और अपनी चीजें सही जगह रखें, तो उनकी नाराजगी काफी हद तक कम हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips: How To Handle An Angry Mother in hindi
बहस करने की बजाय शांत रहें - फोटो : Adobe stock

बहस करने की बजाय शांत रहें

  • अगर मां गुस्से में हैं, तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें।
  • शांत रहने की कोशिश करें और उनकी बात ध्यान से सुनें।
  • जब वे शांत हो जाएं, तब अपनी बात प्यार से समझाएँ।  
विज्ञापन
Parenting Tips: How To Handle An Angry Mother in hindi
प्यार से बात करें - फोटो : Adobe stock

प्यार से बात करें

  • मां के गुस्से के दौरान मुझे माफ कर दो मम्मी, आपका गुस्सा जायज है, या आप बहुत अच्छा काम करती हैं जैसे शब्द उनकी नाराजगी को कम कर सकते हैं।
  • जब कोई समझदारी दिखाता है, तो सामने वाला भी पिघल जाता है।  
  • अगर मां बहुत गुस्से में हैं और आप जानते हैं कि गलती आपकी नहीं है, फिर भी उन्हें प्यार से गले लगें।
  • यह जादू की तरह काम करता है और उनकी नाराजगी मिनटों में दूर हो जाती है।  
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed