Parenting Tips: माता-पिता बनना जीवन का सबसे खूबसूरत अहसास होता है, लेकिन इसके साथ ही एक बच्चे को जन्म देना और अभिभावक बनना जिम्मेदारी पूर्ण कार्य होता है। शिशु के जन्म से पहले अगर कुछ आदतें और तैयारी कर ली जाएं तो न केवल आपका तनाव कम होगा बल्कि आप अधिक सजग और आत्मविश्वासी माता-पिता बन पाएंगे।
Parenting Tips: होने वाले माता-पिता के लिए टिप्स, बच्चे के जन्म से पहले अपनाएं ये आदतें
आइए जानें कि होने वाले माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
बच्चे के जन्म से पहले या अगर बच्चे के लिए तैयारी कर रहे हैं तो होने वाले मां और पिता दोनों को ही संतुलित आहार लेना चाहिए। धूम्रपान, शराब और जंक फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। साथ ही भरपूर नींद लें और नियमित व्यायाम करें।
प्रसव और नवजात देखभाल की जानकारी
अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं या माता पिता बनने वाले हैं तो सबसे पहले आपको ये इससे जुड़ी सभी जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी से जुड़े जरूरी तथ्य और भ्रांतियों की पहचान करें। ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की नींद, साफ-सफाई जैसी बातें पहले से सीखें। प्रसवपूर्व जांच समय से कराते रहें। किसी भी असामान्यता या परेशानी को नजरअंदाज न करें।
भावनात्मक जुड़ाव
बच्चे का जन्म सिर्फ महिला तक सीमित नहीं, एक महिला अगर गर्भवती हो रही है और मां बनने वाली है तो पुरुष अब सिर्फ पति नहीं बल्कि पिता भी होगा। पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में एक अन्य रिश्ता भी जुड़ जाता है, जिसके लिए गर्भवती महिला के साथ पति को भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए। जब डॉक्टर की चेकअप में जाएं, बच्चे की धड़कन सुनें और नामों पर चर्चा करें।
वित्तीय योजना बनाएं
बच्चे के आने पर खर्च बढ़ेगा, ऐसे में पहले से बजट प्लान करें। हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल इमरजेंसी फंड तैयार रखें।