फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चों को बनाना है आत्मनिर्भर तो ये तरीके आएंगे आपके काम

Sun, 05 Oct 2025 11:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 05 Oct 2025 11:11 AM IST
सार

Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent: अगर आप अपने बच्चे को छोटेपन से हीआत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। 

विज्ञापन
Parenting Tips Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent Kaise Banaye in Hindi
छोटे बच्चों को Self-Dependent बनाने के आसान तरीके - फोटो : अमर उजाला
Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent: छोटे बच्चों को शुरू से ही आत्मनिर्भर बनने की आदत डालना उनके संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। जब बच्चे खुद छोटे-छोटे काम करना सीखते हैं, तो न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनकी सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। 


ऐसे बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक सहजता और साहस के साथ करते हैं। इसलिए माता-पिता का ये प्रयास होना चाहिए कि वो अपने बच्चों को शुरुआत से ही छोटी जिम्मेदारियां दें। जब बच्चों को यह एहसास होता है कि वे किसी काम को खुद कर सकते हैं, तो उनमें आत्मसम्मान और सकारात्मक सोच का विकास होता है। 

इस लेख में हम जानेंगे कि किन आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपने बच्चों को धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बना सकते हैं, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और आत्मविश्वासी व्यक्ति बन सकें।
 
Parenting Tips Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent Kaise Banaye in Hindi
छोटे काम खुद करना - फोटो : Adobe
छोटे काम खुद करना

बच्चे का हर काम खुद उसे करके नहीं दें। इसके बदले उस रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम खुद करने दें। जैसे अपनी झूठी प्लेट को सिंक में रखना। अपना सामान उठाकर खेलने के बाद जगह पर रखना। अपने जूते और कपड़ों को इस्तेमाल करने के बाद उन्हें जगह पर रखना भी बताएं। 

 
Parenting Tips Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent Kaise Banaye in Hindi
फैसला खुद लेने दें - फोटो : Adobe stock
फैसला खुद लेने दें

बच्चे का हर फैसला खुद न लें। उसकी जगह उनसे छोटे फैसले लेने को कहें, जैसे अपनी किताब या खिलौना चुनना। ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप खुद ही उनके सारे फैसले लेंगे तो इइससे बच्चों के आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent Kaise Banaye in Hindi
समय की अहमियत सिखाएं - फोटो : freepik.com
समय की अहमियत सिखाएं

अपने बच्चे को समय की अहमियत अवश्य सिखाएं। उन्हें बताएं कि किसी भी काम को समय पर करना कितना सही होता है। समय बीतने के बाद किसी काम को करना सही नहीं माना जाता। 

 
विज्ञापन
Parenting Tips Easy Ways to Make Young Kids Self-Dependent Kaise Banaye in Hindi
गलती हुई है तो उसे सुधारने दें - फोटो : freepik.com
गलती हुई है तो उसे सुधारने दें

बच्चे जब कोई भी काम करते हैं तो गलती होना तो स्वाभाविक है।  ऐसे में गलती के बाद उन्हें डांटे नहीं और न ही उनका काम कर दें। बल्कि उन्हें समझाएं कि कैसे इस गलती को ठीक किया जा सकता है। उनकी गलतियों को सुधारने में मदद करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed